बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

CM नीतीश ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का किया बंटवारा! जानिए किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला.....

CM नीतीश ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का किया बंटवारा! जानिए किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला.....

PATNA: नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में 14 मंत्री हैं।सोमवार को मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद आज सभी नीतीश कुमार ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया।

जानिए किन्हें कौन विभाग मिला.....

सूत्रों से जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके अनुसार सुशील मोदी के सभी विभाग का जिम्मा तारकिशोर प्रसाद को दिया गया है। रेणु कुमारी को पिछड़ा कल्याण विभाग,उद्योग और पंचायती राज विभाग का जिम्मा दिया गया है। ग्रामीण विकास एवं ग्रामीण कार्य विभाग — विजय चौधरी को दिया गया है। विजेन्द्र प्रसाद यादव को उर्जा, मद्ध निषेध और निबंधन विभाग दिया गया है।रामसूरत राय को राजस्व विभाग,जीवेश मिश्रा को पर्यटन और श्रम विभाग दिया गया है। रामप्रीत पासवान को पीएचईड़ी विभाग,मुकेश सहनी को पशुपालन विभाग दिया गया है।


भवन निर्माण,अल्पसंख्यक कल्याण,समाज कल्याण विज्ञान प्रौधौगिकी — अशोक चौधरी ,मेवा लाल चौधरी — शिक्षा, मंगल पांडेय — स्वास्थ और पथ निर्माण विभाग का मंत्री बनाया गया है.संतोष कुमार सुमन को लघु सिंचाई मंत्री बनाया गया है. शीला कुमारी को परिवहन मंत्री बनाया गया है। 


Suggested News