बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कमाल के हैं नीतीश कैबिनेट के 'झा जी' मंत्री, ना जल संकट दूर हो रहा और ना हीं बाढ़ संकट !

कमाल के हैं नीतीश कैबिनेट के 'झा जी' मंत्री, ना जल संकट दूर हो रहा और ना हीं बाढ़ संकट !

PATNA : कांग्रेस के विधानपरिषद सदस्य प्रेमचंद मिश्रा ने नीतीश कैबिनेट के 'झा जी' नाम वाले मंत्रियों पर तंज कसा है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि बिहार की नीतीश सरकार के मंत्री भी कमाल के हैं। 

उन्होंने कहा है कि मधुबनी से आने वाले दो मंत्री झाजी हैं। भाजपा वाले जो झा जी  हैं वे राज्य में व्याप्त सुखा और पेयजल संकट को लेकर परेशान हैं तो जदयू वाले झा जी डेली हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ से बचाव के कारण परेशान हैं। ना जल संकट दूर हो रहा और ना हीं बाढ़ संकट।

हालांकि उन्होंने बिना नाम लिए नीतीश कैबिनेट के दोनों झा जी मंत्रियों पर हमला बोला है।

आपको बताएं कि बीजेपी कोटे से विनोदनारायन झा PHED मंत्री हैं। वे इनदिनों बिहार में पेयजल की कमी को लेकर परेशान हैं। वे लगातार बैठक कर पेयजल की समस्या दूर करने की समीक्षा कर रहे। सबसे खास बात तो यह कि इस बार   मंत्री जी के इलाके यानी दरभंगा में भी पेयजल का संकट हो गया है। लेकिन अबतक दरभंगा में उस संकट से उबरने में सरकार सफल नही हुई है।

वही अभी हाल में जदयू कोटे से संजय झा को जल संसाधन मंत्री बनाया गया है। संजय झा बिहार में संभावित बाढ़ से बचाव और तैयारी की समीक्षा को लेकर लगातार हेलिकॉप्टर से दौरा कर रहे हैं।

विवेकानंद की रिपोर्ट
 
 

Suggested News