बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जंदाहा की घटना पर अलर्ट में नीतीश सरकार, कुशवाहा के जवाब में अपने मंत्री को उतारा

जंदाहा की घटना पर अलर्ट में नीतीश सरकार, कुशवाहा के जवाब में अपने मंत्री को उतारा

PATNA - वैशाली के जंदाहा में प्रमुख मनीष सहनी की हत्या और उसके बाद मचे बवाल के दौरान पुलिस फायरिंग की घटना को लेकर नीतीश सरकार अलर्ट मोड में दिख रही है। पुलिस फायरिंग के दौरान घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज के लिए कल देर शाम पीएमसीएच लाया गया। जिन्हें देखने के लिए नीतीश सरकार के मंत्री मदन सहनी अस्पताल पहुंचे। मदन सहनी ने ना केवल घायलों का हालचाल लिया बल्कि प्रखंड प्रमुख के हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी का भरोसा भी दिलाया।

कुशवाहा ने गरमाई राजनीति

प्रखंड प्रमुख मनीष सहनी रालोसपा का जिला सचिव भी था। उसके हत्या की खबर मिलते ही रालोसपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधे सवाल पूछा था। हालांकि आज सुबह दिल्ली से पटना पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा के तेवर पहले से नरम दिखे। बावजूद उसके नीतीश सरकार ने अपने मंत्री मदन सहनी को जंदाहा भेजने का फैसला कर लिया। कुशवाहा जंदाहा में मनीष सहनी के परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं और आज ही मदन सहनी भी जंदाहा पहुंचेंगे। उधर सांसद पप्पू यादव ने भी जंदाहा पहुंचकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जाहिर है जंदाहा पर सियासी रंग चढ़ने लगा है।

Suggested News