बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सरकारी कर्मियों पर मेहरबान नीतीश सरकार, 24 घंटे में एक हजार राज्य कर्मियों और अधिकारियों का हुआ प्रमोशन

सरकारी कर्मियों पर मेहरबान नीतीश सरकार, 24 घंटे में एक हजार राज्य कर्मियों और अधिकारियों का हुआ प्रमोशन

PATNA : आनेवाले चुनावी वर्ष को लेकर नीतीश कुमार की लगातार लोक लुभावने कार्यों को अंजाम दे रही है। जहां सालों से चले आ रहे शिक्षकों के आंदोलन को खत्म करने के लिए एक साथ 1.22 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ बिहार के सरकारी कर्मियों और अधिकारियों का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। न सिर्फ दशहरा से पहले सभी के वेतन जारी कर दिए गए हैं। वहीं बीते 24 घंटे के भीतर राज्य में करीब एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों और पदाधिकारियों को पदोन्नति मिली है। बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा एवं बिहार सचिवालय सेवा के 967 कर्मियों का उच्चतर पदों पर प्रमोशन किया गया।

सामान्य प्रशासन विभाग ने अलग-अलग 6 सूचियां जारी कर इन कर्मियों को पदोन्नति दी। इसके अलावा नगर विकास एवं आवास विभाग, श्रम संसाधन विभाग और निबंधन विभाग में भी शुक्रवार को प्रमोशन हुए। 

जानकारी के मुताबिक बिहार सचिवालय आशुलिपिक सेवा के 62 कर्मियों को प्रधान आप्त सचिव (वेतन स्तर-11) में, इसी सेवा के 2 निजी सहायक को आप्त सचिव (वेतन स्तर- 9) में पदोन्नति प्रदान की गई है।  वहीं, बिहार सचिवालय सेवा के 11 कर्मियों को निदेशक (संयुक्त सचिव स्तर) वेतन स्तर-13 में, 74 प्रशाखा पदाधिकारी व सहायकों को उप सचिव (वेतन स्तर-12) में, 242 प्रशाखा पदाधिकारियों व सहायकों को अवर सचिव (वेतन स्तर-11) में, 576 सहायकों को प्रशाखा पदाधिकारी (वेतन स्तर-9) में पदोन्नति प्रदान की गई है।

इसी तरह नगर विकास एवं आवास विभाग ने बिहार नगर सेवा के 45 पदाधिकारियों को उप नगर आयुक्त एवं समकक्ष स्तर में विहित वेतनमान में अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी प्रभार सौंप दिया है। इसके अलावा बिहार नगर सेवा के 7 पदाधिकारियों को अपर नगर आयुक्त एवं समकक्ष स्तर पर प्रभार दिया गया है। नए पद का आर्थिक लाभ पदभार ग्रहण करने की तिथि से देय होगा। निबंधन विभाग में भी 107 कर्मियों को प्रमोट किया है। इसमें अधिकांश बिहार रजिस्ट्रीकरण लिपिक संवर्ग के कर्मी शामिल हैं। विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

श्रम संसाधन विभाग में हुई पदोन्नति
 श्रम संसाधन विभाग के आठ पदाधिकारियों को उच्चतर प्रभार दिया गया है। इसमें आदित्य राजहंस को अपर श्रमायुक्त, कविता कुमारी को संयुक्त श्रमायुक्त बनाया गया है। राजेश कुमार और अकबर जावेद आजाद को उपश्रमायुक्त का प्रभार दिया गया है। वहीं, विनोद कुमार प्रसाद, जावेद रहमत, सुबोध कुमार और पूनम कुमारी को सहायक श्रमायुक्त बनाया गया है।


Suggested News