बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नबीनगर में बोले सीएम नीतीश, अगर महिला और पुरुष साथ मिलकर काम करे तो बिहार को मिलेगी नई ऊँचाई

नबीनगर में बोले सीएम नीतीश, अगर महिला और पुरुष साथ मिलकर काम करे तो बिहार को मिलेगी नई ऊँचाई

औरंगाबाद... सूबे के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने औरंगााद के नबीनगर विधानसभा सीट के उम्मीदवार बिरेेंदर के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन ने नीतीश ने बिहार को नई उंचाई देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव होगा जब राज्य की पुरुष और महिला साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने नबीनगर की जनता से कहा कि हमने हर क्षेत्र में विकास का काम किया है। वहीं उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरी पार्टी के लोग सिर्फ माल बनाने का काम किया, साथ ही जातिगत आधार पर समाज को बांटने का काम किया, लेकिन हमने सिर्फ सेवाभाव से काम किया है। सीएम ने कहा कि हमारे यहां लगातार आबादी बढ़ रही है, इसके बावजूद लोगों की आए बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की आबादी प्रति आए औसतन साढ़े 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा हमने समाज सुधार के लिए भी काम किया है। उन्होंने राज्य की उपलब्धि बताने के साथ-साथ केंद्र के कार्याें की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र की तरफ से हमें पूरा सहयोग मिल रहा है। 

महिलाओं के क्षेत्र में काम किया: सीएम

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमने सरकारी संस्थानों से लेकर पुलिस विभाग में महिलाओं को 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया। एक समय महिलाओं को सरकारी संस्थाओं में नहीं देखा जाता था, लेकिन अब यह स्थिति है कि अन्य राज्यों की मुकाबले हमारे राज्य में सबसे अधिक महिला पुलिस है। वहीं महिलाओं के लिए वल्र्ड बैंक से कर्ज लेकर जीविका समूह की शरूआत की। जिसके बाद महिलओं को स्वाबलंबी बनाया गया। इसके अलावा पंचायती राज में भी महिलाओं को बड़ी भागीदारी दी गई। 

सात निश्चय दो में और भी काम होंगे

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अगर हमें इस बार मौका मिला तो सात निश्चय दो में और भी काम किए जाएंगे। उन्हों कहा कि इस बार जो सबसे अधिक महत्वपूर्ण कार्य है वो है कम पढ़े-लिखे युवाओं को नई टेक्नाॅलोजी का प्रशिक्षण देना। 

क्राइम में देश 23 नंबर पर

सीएम ने कहा कि जब राजद की सरकार थी तो लोगों को कानून राज के बदले जंगल राज मिला था, लेकिन हमने लोगों को कानून राज दिया। केंद्र से प्रकाशित आंकड़ों के मुताबिक क्राइम में बिहार देश में 23वें नंबर पर आ गया है और आने वाले दिनों में यह आखिरी होगा। 

ये भी वादे किए

सीएम ने कहा कि बिहार का विकास ही हमारा मुद्दा है। अगर हमें मौका मिला तो हर शहर में और बजार में बाइपास बनाएंगे और फिर भी बात नहीं बनी तो फलाइ ओवर बनाएंगे। ताकि आवागमन सुगम हो सके।  इसके अलवा किसानों की हित में भी काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अबकी बार सरकार बनी तो हर खेत में पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा। 

शराबबंदी के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया काम

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने महिलाओं के कहने पर शराबबंदी किया। जिलों में स्कूल का निर्माण, अस्पताल का निर्माण कराया। उन्होंने एक आंकड़ा देकर बताया कि सरकारी अस्पतालों में पहले एक महीने में सिर्फ 39 लोग जाते थे लेकिन अब एक महीने में 10 हजार लोग जाते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा गांव में भी सड़कों का निर्माण कराया। 


Suggested News