बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर गरजे आरसीपी, कहा - पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी है उनकी भाषा, तुम-तड़ाक करने लगे हैं..

 नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर गरजे आरसीपी, कहा - पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी है उनकी भाषा, तुम-तड़ाक करने लगे हैं..

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार के पुराने साथी रहे आरसीपी सिंह अब खुलकर सामने आ गए हैं। आज पटना पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लेकर हाल के दिनों में मुख्यमंत्री की तमाम बयानों पर जमकर हमला किया। वहीं नीतीश कुमार के विपक्षी एकता को पक्षी एकता बताते हुए कहा कि यह कभी संभव नहीं हो पाएगा। साथ ही आरसीपी ने नीतीश कुमार के विचारधारा पर भी सवाल उठा दिए हैं। 

2020 में बिहार की जनता ने बिहार को विकसित प्रदेश बनाने के लिए वोट दिया था। लेकिन वह अभी कहां है. आज नालंदा सहित दक्षिण बिहार सूखे से जूझ रहे हैं। यहां के किसान पस्त है, वह दिल्ली मस्त हैं। वह कहते हैं कि विपक्षी एकता को कोशिश कर रहे हैं। लेकिन यह पक्षी एकता है। पक्षी वह होता है, जो कब जमीन पर होंगे, कब आसमान में उड़ जाएंगे, कोई पेड़ पर होता है, कोई जल में है, यही हाल विपक्ष का है। कुछ दिन पहले पटना में केसीआर आए थे , तो यह सबने देखा है कि किस तरह उठ-बैठ हो रहा था। 

किसके इशारे पर गए कांग्रेस के पास

आरसीपी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से नीतीश कुमार से मुलाकात पर भी उन्होंने जमकर निशाना साधा है। आरसीपी ने कहा कि नीतीश कुमार किसके प्रोडक्ट हैं, जेपी के। उस जेपी आंदोलन की, जिस पर इमरजेंसी के दौरान कांग्रेस ने लाठियां बरसाई थी। आज उन्ही के पास जाकर अपनी रात गुजार रहे हैं। उनके साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। यह सभी जानते हैं कि नीतीश कुमार यह सब किसके इशारे पर कर रहे हैं। 

पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है सीएम की भाषा

पटना पहुंचे आरसीपी ने कहा कि नीतीश कुमार की पहचान ऐसे नेता के रूप में रही है, जिनकी भाषा बेहद ही संयमित रही है। लेकिन हाल के दिनों में उनके बात करने के लहजे को देखिए, किस तरह की भाषा बोल रहे हैं। मैं विधानमंडल का सदस्य नहीं हूं, लेकिन वहां भी मेरे नाम को लेकर उन्होंने बात की। पार्टी की बैठक में तुम-तड़ाक की भाषा बोल रहे हैं। नीतीश कुमार पर उम्र हावी हो चुकी है। वह अपनी भाषा पर अपना संयम खो चुके हैं। उनकी भाषा पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी है।



Suggested News