बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कुमार का इकबाल हो चुका है खत्म, कहीं मठ बना के राम- राम भजें.....नीरज बबलू का राजपूत वोट पर बड़ा दावा

नीतीश कुमार का इकबाल हो चुका है खत्म, कहीं मठ बना के राम- राम भजें.....नीरज बबलू का राजपूत वोट पर बड़ा दावा

PATNA: भाजपा नेता नीरज कुमार बबलू ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुझाव दिया कि, वो कहीं मठ बनाकर राम- राम जपें। पूर्व मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि, नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो चुका है। राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। उनसे शासन व्यवस्था नहीं संभल रही है। उनको कहीं मठ बना कर राम- राम जपना चाहिए। इसी में उनकी भलाई है। वहीं  बीते दिन बिहटा में महिला खनन पदाधिकारी के साथ हुए दुर्वव्यवहार को लेकर नीरज बबलू ने कहा कि, बिहार पूर्णः 90 के दशक में पहुंच गया है। इससे बड़ा जगंलराज का उदाहरण कोई नहीं हो सकता मुख्यमंत्री को शर्म आना चाहिए। इस मामले में न्यायिक जांच करवाना चाहिए।

साथ ही पूर्व मंत्री ने आनंद मोहन की रिहाई को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। कहा कि, जिस समय राजद की सरकार थी तब आंनद मोहन को फसांने का काम किया गया। वहीं जब जदयू की सरकार बनी तो उन्हें सजा दिलाई गई। अब उनकी रिहाई की बात कर नीतीश कुमार उनपर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं। उनके मामले में लालू- नीतीश दोनों ही दोषी हैं। साथ ही नीरज बब्लू ने कहा कि राजपूत वोट बीजेपी के साथ है। सभी बीजेपी के साथ खड़े हैं। भारतीय जनता पार्टी विकास में विश्वास रखती है। 

वहीं आगामी 23 अप्रैल को वीर कुवंर सिंह के जयंती पर आयाजित होने वाली कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नीरज कुमार बबलू ने कहा कि, आजादी के अमृतकाल में 1857 की क्रांति के नायक रहे बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन करने वाली है। इसके अतिरिक्त उस दिन कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगें।


बता दें कि, बिहार के महान योद्धा और स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगाने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती को भाजपा पूरे धूमधाम और ऐतिहासिक तरीके से मनाने वाली है। कार्यक्रम को लेकर टीम का गठन कर लिया गया है, जिसके संयोजक बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू बनाये गये हैं। वहीं कार्यक्रम के सह-संयोजक आशुतोष शंकर सिंह को बनाया गया है।  पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर आज हम आजाद भारत में चैन की सांस ले रहे हैं तो उसकी वजह कुंवर सिंह जैसे वीर ही हैं, ऐसे नायकों को पूरे देश से सम्मान मिलना जरूरी है। और ऐसा तभी होगा जब इनके बारे में केवल बिहार के लोग ही नहीं देश, दुनिया के लोग जानेंगे। हमारे कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि देश-विदेश के लोगों में बाबु वीर कुंवर सिंह की प्रसिद्धियों को फ़ैलाएं।  

उन्होंने कहा कि कई मायनों में ऐतिहासिक साबित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं। आमन्त्रण पत्र पूरे प्रदेश में बांटे जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों की सहभागिता होने वाली है। वहीं नीरज कुमार ने बिहार वासियों से अपील की कि सभी इस गौरव यात्रा के सहभागी जरुर बनें।



Suggested News