बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कुमार की समाज-सुधार यात्रा ऐतिहासिक एंव अभुतपूर्ण होगी : उपेन्द्र यादव

नीतीश कुमार की समाज-सुधार यात्रा ऐतिहासिक एंव अभुतपूर्ण होगी : उपेन्द्र यादव

पटना. राष्ट्रीय युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 22 दिसम्बर से शुरू होने वाली समाज सुधार यात्रा को सराहनीय बताते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की इस यात्रा एवं होने वाली सभा में युवा राष्ट्रीय लोजपा बढ़-चढ़ कर भाग लेगा। यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की होने वाली समाज सुधार यात्रा उनके द्वारा पूर्व में किये गए सभी यात्राओं से अभूतपूर्ण और ऐतिहासिक होगी।

यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज में व्याप्त कुरूतियों को दूर करने और खासकर समाज में महिलाओं और बेटियों की दशा सुधारने के लिए निरन्तर प्रयास करते रहे हैं और उनके मुख्यमंत्री काल में बिहार की बिटिया समाज में हर क्षेत्र में एवं सरकारी नौकरियों में अपना परचम लहरा रही है। महिलाओं को पंचायती चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण पुलिस की नौकरी में 35 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया।

महिला सशक्तिकरण के लिए बिहार में कई ऐतिहासिक निर्णय लिये गये हैं तथा खासकर समाज सुधार की दिशा में एवं सामाजिक कुरुतियों को समाप्त करने के लिए राज्य में शराबबंदी कानून का ऐतिहासिक निर्णय तथा दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने और समाज के हर वर्गों को इस अभियान से जोड़ने के लिए नीतीश कुमार के द्वारा समाज सुधार यात्रा का जो निर्णय लिया गया है। इसका राष्ट्रीय लोजपा पूरजोर स्वागत करती है और मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद और आभार व्यक्त करता है।


युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा कि एनडीए सरकार के द्वारा समाज के बेटियों को विवाह के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करने के निर्णय को समाज सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। इस निर्णय से देश की बेटियों की पढ़ाई और जीवन-संवारने की तैयारी करने का ज्यादा अवसर मिलेगा, जिससे हमारे समाज को फायदा पहुंचेगी। इस निर्णय का युवा रालोजपा केन्द्र की एन.डी.ए गठबंधन की सरकार एवं एन.डी.ए गठबंधन के प्रति आभार प्रकट करती है।


Suggested News