बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जिसने पलटू चाचा की उपाधि दी उसी के साथ मिलकर सरकार चला रहे नीतीश कुमार, कार्यकर्ता सम्मेलन में लोजपा रा प्रदेश अध्यक्ष ने किया प्रहार

जिसने पलटू चाचा की उपाधि दी उसी के साथ मिलकर सरकार चला रहे नीतीश कुमार, कार्यकर्ता सम्मेलन में लोजपा रा प्रदेश अध्यक्ष ने किया प्रहार

MOTIHARI :  मैं गोविंदगांज विधान सभा क्षेत्र के लिए अतिथि नही हु । यहां मेरा घर है, यह मेरा जन्म व कर्म भूमि है । उक्त बातें लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास ) के प्रदेश अध्यक्ष सह गोविंदगांज के पूर्व विधायक राजू तिवारी ने अरेराज सुजाइतपुर स्थित नित्यम वनकेट के सभागर में पार्टी के एक दिवसीय प्रशिक्षण व कार्यकर्ता बैठक में शामिल लोगों के द्वारा किये गए स्वागत के उपरांत कहा। 

उन्होंने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने उन्हें पलटू चाचा का उपाधी दी थी। उसी के साथ मिल कर वे सरकार चला रहे है । प्रदेश अध्यक्ष तिवारी ने अपने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की प्रसंशा करते हुए कहा कि मेरे पार्टी को एनडीए पार्टी निकाला नही था। मेरे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वयं ही पार्टी को छोड़ अलग चुनाव लड़ा। जिसके चलते नीतीश कुमार के विधायकों की संख्या में काफी गिरावट हुई। विगत उप चुनाव भाजपा पार्टी के आग्रह पर मेरा पार्टी मदद कर उप चुनाव में जिताया। जिसके उपरांत भाजपा पार्टी ने चिराग पासवान को विहार के मुख्य मंत्री बनने की मन बना लिया है। 

उन्होंने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आज शिक्षा में भारी गिरावट हुआ है। विद्यालय में बच्चे सिर्फ भोजन करने के लिए जाते है। विधायलय के शिक्षक विद्यार्थियों के उपस्थिति बनाने व खिचड़ी बनाने के काम मे लगे रहते हैं। जिसके चलते छात्र छत्राओ को सही शिक्षा नहीं मिल पा रहा है। 

प्रदेश अध्यक्ष तिवारी ने बताया कि मेरे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार से मजदूरों के पलायन रोकने, युवाओं को रोजगार देने व बिहार के पूर्व के ख्याति को लौटाने पर बराबर विचार करते हैं। उन्होंने दावा किया कि दूसरे पार्टी के बड़े बड़े सांसद, विधायक भी इस बात को मानने लगे है कि बिहार के मुख्यमंत्री के लिए चिराग सबसे अच्छा चेहरा है । उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को जाति पति, धर्म से जुड़ा किसी प्रकार का दाग नही है। 

वहीं नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस मुख्यमंत्री ने जंगल राज का उपाधि दिया था। वे आज स्वयं उसी जंगल राज के जन्म दाता के साथ मिल सरकार चला रहे है। उन्होंने कहा कि कोई नेता कार्यकर्ताओ से बड़ा नहीं होता है। इस लिए कार्यकर्ताओ से अपील किया कि पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ता को मजबूत कर। साथ ही पार्टी के कार्य व सोच को गांव गांव में आम जनता के समक्ष रखे। 

कार्यकर्ताओ को पूर्व मंत्री विजय गुप्ता, अम्बिका पासवान, विनोद तिवारी,अशोक मिश्र, भानु पासवान, विजय यादव, आदी ने संबोधित किया। वहीं राजद व भाजपा छोड़ आये दर्जनों लोगों को पार्टी में शामिल कर अंग वस्त्र देकर समानित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रूपेन्द्र कुमार ने किया । जबकि मंच संचालन राजू कुमार दुबे ने किया। मौके पर छठु पासवान, मुनि देवी, ध्रुप चौरासिया, धर्मेन्द्र गुप्ता, दिनेश कुमार पाण्डेय, शम्भू मिश्र, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Suggested News