बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

"नीतीश मर जाएंगे लेकिन...", सीएम के बड़बोले विधायक का अजब-गजब बयान, कहा- अब गए तो हो जाएगा पतन...

"नीतीश मर जाएंगे लेकिन...", सीएम के बड़बोले विधायक का अजब-गजब बयान, कहा- अब गए तो हो जाएगा पतन...

BHAGALPUR: अपने अजब गजब बयानों से सुर्खियों में रहने वाले गोपालपुर विधानसभा से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, सीएम नीतीश मर जाएंगे, लेकिन एनडीए में शामिल नहीं होंगे। दरअसल, लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही वक्त बाकी है। ऐसे में देश सहित राज्य की सियासत भी गरमाई हुई है। बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए सभी विपक्षी दलों ने एकजुट होकर इंडिया गठबंधन बनाया है, लेकिन इस गठबंधन में ना ही सभी पार्टियों के बीच सीट को लेकर साझेदारी हुई है और ना ही पार्टी के संयोजक और पीएम उम्मीदवार की घोषणा हुई है। 

एनडीए में शामिल होंगे नीतीश ?

मालूम हो कि, विपक्षी एकता को एकजुट करने के लिए सीएम नीतीश ने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने सभी विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं से मिलकर सबको एक मंच पर लाए लेकिन विपक्षी गठबंधन बनने के बाद उन्हें इस गठबंधन में उतना सम्मान नहीं मिला जितना मिलना चाहिए था। वहीं बीते दिन सीएम नीतीश के सामने इंडिया गठबंधन के संयोजक बनने का प्रस्ताव भी विपक्ष दलों के द्वारा लाया गया था लेकिन सीएम नीतीश ने संयोजक बनने से इंकार कर दिया। वहीं इसके बाद राजनीति बाजार में अटकलें लगनी शुरू हो गई है कि सीएम नीतीश इंडिया गठबंधन से नाराज चल रहे हैं और वह जल्द ही महागठबंधन को तोड़कर एक बार फिर एनडीए में शामिल हो जाएंगे। 

मर जाएंगे लेकिन बीजेपी में नहीं जाएंगे

वहीं जब इस सावल को सीएम नीतीश के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल से पूछा गया तो उन्होंने एक बार फिर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि, सीएम नीतीश मर जाएंगे लेकिन भाजपा में शामिल नहीं होंगे और अगर वह बीजेपी में जाते हैं तो उनका राजनीतिक जीवन का पतन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी को नहीं मानते हैं। जब बीजेपी के साथ उनका गठबंधन था वह तब भी बीजेपी को नहीं मानते थे। वहीं पूर्व सीएम और हम प्रमुख जीतनराम मांझी को लेकर भी गोपालमंडल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, जीतनराम मांझी अब बूढ़ा गए हैं तो सठिया गए हैं। 

सठिया गए हैं मांझी

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा में शामिल होने के बयान पर गोपालमंडल ने कहा कि," कभी नहीं, नीतीश कुमार मर जायेंगे, मिट जाएंगे लेकिन अब भाजपा के साथ नहीं जाएंगे"। अगर नीतीश कुमार भाजपा के साथ चले गए तो उनका राजनीतिक पतन हो जाएगा। बीजेपी में हम लोग थे पहले तब भी नहीं मानते है। वहीं उन्होंने जीतनराम मांझी को लेकर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि जीतनराम मांझी बूढ़ा हो गए सठिया गए। वो क्या है नहीं है मुसहर है कि क्या है कौन जानता है। कोई जानता है। नीतीश कुमार ने उनको मुख्यमंत्री बनाकर गलती किया। अभी वह भर भर कर रहे है। नीतीश कुमार पाला बदलने वाले नहीं है अगर वो जाएंगे तो उनका वजूद खत्म हो जाएगा।

Suggested News