बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

निवार तूफान का आंशिक असर बिहार पर भी, अगले 24 घंटे बने रहने की आशंका

निवार तूफान का आंशिक असर बिहार पर भी, अगले 24 घंटे बने रहने की आशंका

पटना.... बिहार में लगातार रिकॉर्ड तोड़ ठंड जारी है। दिन को तापमान में गिरावट आने से दोपहर 12 बजे के बाद ठंड कुछ बढ गई है। हालांकि, उत्तर-पूर्वी हवा बहने की वजह से तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई। फिलहाल, पटना और गया में दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 25.8 और भागलपुर और पूर्णिया में दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 26.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

बता दें कि तामिलनाडु के तटवर्ती क्षेत्र से टकराने वाले निवार तूफान का आंशिक असर बिहार पर भी पड़ा है। इसकी वजह से पूरे राज्य में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. निवार का यह असर अगले 24 घंटे बने रहने की आशंका है। 

अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट बादल छाए रहने की वजह से नहीं हुई। हालांकि, रात में तापमान कुछ कम रहेगा। विशेष बात यह है कि न्यूनतम तापमान में 24 घंटे में गिरावट आने के बाद भी तापमान सामान्य से कम ही रहेगा। इसका सीधा सा मतलब यह है कि रात में ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। 

आइएमडी पटना की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आगामी 24 घंटे बाद बिहार में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। हालांकि ,उसके बाद आकाश साफ हो जाने से पूरा बिहार शीतलहर की चपेट में आ सकता है। 

Suggested News