कर्नाटक में नहीं चला कांग्रेस का कोई भी कार्ड, क्या राहुल फिर जायेंगे मंदिर : सुशील मोदी
PATNA : उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कर्नाटक में भाजपा को मिली जीत पर खुशी जताई है। वहीं सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा है। सुमो ने ट्वीट कर लिखा है कर्नाटक में कांग्रेस ने चुनाव में दलित कार्ड खेला, फिर लिंगायत कार्ड खेला लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। कांग्रेस पार्टी के नाटक का अंत हो गया।
सुशील मोदी ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि क्या कांग्रेस की हार के बाद भी राहुल मंदिर जाएंगे।
इधर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा ने देश में भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण के खिलाफ एक राजनीतिक आंदोलन शुरु किया है। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को नकार कर और भाजपा पर भरोसा जताकर इस आंदोलन को मजबूत किया है। नित्यानंद राय ने कर्नाटक में भाजपा को मिली जीत का श्रेय नरेंद्र मोदी और अमित शाह को दिया।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कर्नाटक में भाजपा को मिले ऐतिहासिक
जनादेश का श्रेय नरेंद्र मोदी की नीतियों, अमित शाह के संगठन कौशल और
कर्नाटक में बीजेपी का नेतृत्व कर रहे यदुरप्पा सहित लाखों कार्यकर्ताओं को जाता
है। राय ने सभी को जीत की बधाई दी और कर्नाटक की जनता का आभार जताया है।