JDU में अब NO गुटबाजी! जदयू नेतृत्व ने अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं को दी ये हिदायत...

पटना. बिहार में जदयू में किसी तरह की फूट को प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने खारी किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड पूर्णरूप से यूनाइटेड है। इसके सर्वमान्य नेता केवल नीतीश कुमार है। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि पार्टी के प्रचार के लिए बैनर, पोस्टर, हैंडबिल, पंपलेट, स्टीकर और होर्डिंग बनवाई जाती है तो इसमें कवेल नीतीश कुमार का ही फोटो लगाया जाए।
इसको लेकर उमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि नीतीश कुमार के अलावा किसी और का फोटो या चित्रपट लगाये जाने से पार्टी में विवाद और गुटबाजी पैदा होता है। पार्टी में एकजुटता रहनी चाहिए। पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार है। उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासन आवश्यक है और अनुशासित रहकर ही पार्टी को मजबूत किया जा सकता है। ऐसे में जदयू के सभी नेताओं और कर्यकर्ताओं को अनुशासन कायम करने के लिए निर्देश दिया जाता है। इस नियम से सख्ती से पालन किया जाए।