बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गंभीर रुप से बीमार बीजेपी नगर अध्यक्ष की किसी ने नहीं ली सुध, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी श्रवण कुमार ने की मदद

गंभीर रुप से बीमार बीजेपी नगर अध्यक्ष की किसी ने नहीं ली सुध, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी श्रवण कुमार ने की मदद

Nawada : नवादा जिला के बीजेपी नगर अध्यक्ष पप्पू कुमार पिछले कई दिनो से गंभीर बीमारी से जूझ रहे है। लेकिन दुभाग्य यह है कि पार्टी ने उनकी कोई सुध नहीं ली है। वहीं जब उनकी इस हालत के विषय में नवादा के विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी श्रवण कुमार को इसकी खबर लगी तो उन्होंने फौरन पप्पू कुमार को मदद पहुंचाई है।  

नगर अध्यक्ष को इस बात का बेहद दुख है कि जिस पार्टी के लिए वे दिन-रात मेहनत करते रहे उसने इस हाल में उनकी की सुध नहीं ली। वही श्रवण कुमार विरोधी होत हुए उनकी मदद को तत्पर है। को इस बात का बेहद दुख है। 

मिर्जापुर निवासी नगर अध्यक्ष पप्पू कुमार ने न्यूज़4नेशन से बातचीत में कहा कि 1 वर्ष पहले उन्हें ठंडा लगा था, जिसके बाद उनका इलाज कोलकाता में चल रहा हैं। तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई है। उसके बावजूद भी वह पार्टी का वफादार कार्यकर्ता होने के नाते हर काम को पूरा करते रहे। लेकिन ना कोई पार्टी के नेता ना कोई कार्यकर्ता उनसे मुलाकात की ना ही किसी प्रकार की कोई मदद पहुंचाई। पार्टी कार्यालय भी हम जाते थे तो किसी ने हमें आज तक कोई मदद नहीं पहुंचाया। 

उन्होंने कहा कि सभी लोग जान रहे थे कि हमारी बहुत ही खराब स्थिति है। लेकिन कोई हमें मदद नहीं किया। हम अपने घर का सारा सामान गिरवी रखकर इलाज करवा रहे हैं। हमारे पार्टी का कोई भी हमसे मुलाकात करने नहीं पहुंचा यह बहुत ही अफसोस की बात है।

पप्पू कुमार ने बताया कि नवादा विधानसभा प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा ने उन्हें बहुत बड़ी मदद की है। उन्होंने  इलाज का खर्चा ही नहीं दिया है बल्कि वह खुद आकर हमसे मिले और हमें पैसा भी दिए उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि हर संभव पूरी मदद करेंगे।

आपको बताते चलें कि 20 वर्ष से लगातार पप्पू कुमार पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करते आए हैं। उनके ऊपर नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी है फिर भी वह अपने काम को पूरा करते हैं। प्रधानमंत्री का 6 साल पूरा होने पर कोरोना महामारी के बीच भी नगर अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री कार्यकाल के योजना गांव गांव जाकर लोगों के बीच जागरूक भी किए हैं। लेकिन आज इलाज के लिए तरस रहे थे। 

वहीं मसीहा के रूप में श्रणव कुशवाहा ने उन्हें मदद पहुंचाई। कुशवाहा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा से चुनाव लड़ा था और इस बार भी वह चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे हुए हैं। और हर जरूरतमंद लोग उनसे संपर्क करते हैं तो उनकी मदद के लिए हुआ आगे आते हैं।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News