बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीवी नहीं, बुलेट से था ज्यादा प्यार : ससुुराल से नहीं मिला तो पत्नी को लगा दिया ठिकाने

बीवी नहीं, बुलेट से था ज्यादा प्यार : ससुुराल से नहीं मिला तो पत्नी को लगा दिया ठिकाने

घटना की सूचना मिलते ही लड़की के पिता ने पति समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने का दिया आवेदन

JAHANABAD : जहानाबाद जिले की पाली थाना क्षेत्र के निगार पाली सुंदरपुर गांव में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका का नाम प्रियंका कुमारी बताया गया है। जैसे ही इस बात की खबर गांव वालों की लगी गांव में सनसनी फैल गया। मामले में मृतका के परिवारवालों ने पति सहित ससुराल के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

एक साल पहले हुई थी शादी

बताया जाता है कि कामता प्रसाद बारी गांव निवासी अपनी बेटी की शादी प्रियंका कुमारी की 1 वर्ष पूर्व शिवकुमार सुंदरपुर निवासी से किया था। शुरू में दोनों का संबंध ठीक-ठाक से बीत रहा था। लेकिन कुछ दिन के बाद पति द्वारा एक बुलेट मोटरसाइकिल एवं सोने की चैन मांग करने लगा। मांग नहीं पूरी होने पर लड़की को पति एवं उसके परिजन द्वारा प्रताड़ित करने लगे। जिसके कारण प्रियंका अपने मायके चली आई। कुछ दिन पूर्व लड़के द्वारा लड़की को अपने घर लाया और गुरुवार की रात्रि प्रियंका कुमारी उम्र 22 वर्ष को उसके पिता द्वारा बुलेट नहीं देने के कारण हत्या कर दिया। 


इसकी सूचना आसपास के लोगों ने मृतक के पिता को दिया जैसे ही बेटी की हत्या की बात पिता को पता चला दौड़े-दौड़े पिता बेटी के ससुराल पहुंचे जहां देखा कि बेटी का शव पड़ा हुआ है। और उसके ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। इस घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया है। लड़की के पिता के द्वारा पति समेत छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

लेकिन जिस तरह से एक मोटरसाइकिल के लिए दहेज लोभी उन्हें नवविवाहिता की हत्या की है इससे प्रतीत होता है कि दहेज प्रथा रुपी कुरितियां इस तरह से हावी हो गई है कि पैसों के लिए सारे बंधन टूटते जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से इस घटना के बारे में कुछ बताया जा सकता है।

Suggested News