बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने किया निकाह, पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ा है उनका शौहर, जानें कौन है वो

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने किया निकाह, पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ा है उनका शौहर, जानें कौन है वो

DESK : शांति का नोबेल पुरस्कार जीत चुकी पाकिस्तानी मूल की मलाला यूसुफजई ने मंगलवार को असर मलिक से निकाह रचा लिया। इस मौके पर दोनों के परिजन मौजूद रहे। इस बात की जानकारी स्‍वयं मलाला ने दी। दोनों का निकाह बर्मिघम में घर पर एक छोटा निकाह समारोह आयोजित किया।

पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़े हैं असद

मलाला यूसुफजई के शौहर का पाकिस्तान क्रिकेट से संबंध भी है। वह पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में जनरल मैनेजर हैं। मई 2020 में उन्‍होंने यहां ज्‍वाइन किया है। इससे पहले वे पाकिस्‍तान सुपर लीग के लिए काम करते थे। मलिक ने एक प्‍लेयर मैनेजमेंट एजेंसी का संचालन भी किया है। मलिक ने लाहौर यूनिवर्सिटी आफ मैनेजमेंट साइंसेज से 2012 में इकोनामिक्‍स और पालिटिकल साइंस में बैचलर्स डिग्री ली है।

खुद दी निकाह की जानकारी

अपनी निकाह की जानकारी खुद मलाला ने ट्विटर पर दी है। उन्‍होंने इस मौके की कुछ तस्‍वीरें अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया है और  लोगों से दुआ करने का निवेदन किया। मलाला ने ट्वीट कर कहा, 'आज का दिन मेरे जीवन का एक अनमोल दिन है। असर और मैं जीवन साथी बनने के लिए शादी के बंधन में बंध गए हैं। हमने अपने स्वजन के साथ बर्मिघम में घर पर एक छोटा निकाह समारोह आयोजित किया। कृपया हमें अपनी प्रार्थना भेजें। आगे की यात्रा में हम एक साथ चलने लिए उत्साहित हैं।'

कौन है मलाला

पाकिस्तान के स्वात घाटी में लड़कियों की शिक्षा का समर्थन करने वाली मलाला को 2012 में तालिबान ने स्कूल से लौटते समय गोली मार दी थी। तब मलाला की उम्र महज 15 साल की थी। ब्रिटेन में मलाला का इलाज चला, जिसके बाद बहुत मुश्किल से उनकी जान बची थी। उसके बाद आक्सफोर्ड से मलाला ने अपनी शिक्षा पूरी की।

सबसे कम उम्र की नोबेल विजेता

 बच्चों के अधिकारियों के लिए काम करने वाले भारत के कैलाश सत्यार्थी के साथ मलाला को 2014 में संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, तब उनकी उम्र मात्र 17 वर्ष थी।  


Suggested News