अजीत शर्मा का नामांकन, भागलपुर में कांग्रेस का हाथ मजबूत करने को बाबा बूढ़ानाथ का लिया आशीर्वाद, मजार पर चादरपोशी

अजीत शर्मा का नामांकन, भागलपुर में कांग्रेस का हाथ मजबूत करन

भागलपुर. लोकसभा चुनाव को लेकर भागलपुर संसदीय क्षेत्र से कॉंग्रेस प्रत्याशी अजित शर्मा ने गुरुवार को  नामांकन दाखिल किया। नामंकन से पूर्व बूढ़ानाथ मन्दिर में अजित शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ पूजा अर्चना की और महादेव से आशीर्वाद मांगा। इसके बाद वो मौलानाचक स्थित मज़ार पर चादर पोषी की। वो काफी उत्साहित नजर आए उन्होंने कहा की जनता का पूरी तरह से समर्थन मिल रहा है। 

दोपहर 2 बजे अजित शर्मा ने नामांकन किया। नामांकन के बाद सैंडिस कंपाउंड मैदान में जनसभा का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में बिहार कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह समेत कई नेता मौजूद रहेंगे।

रिपोर्ट : अंजनी कुमार कश्यप भागलपुर