बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नॉर्थ ईस्ट के एसी कोच से पाटलिपुत्र स्टेशन पर छापेमारी में धराए दो सोना तस्कर

नॉर्थ ईस्ट के एसी कोच से पाटलिपुत्र स्टेशन पर छापेमारी में धराए दो सोना तस्कर

पटना...  म्यांमार से तस्करी कर गुवाहाटी लाए गए डेढ़ किलो सोने की तस्करी करते हुए पाटलिपुत्र स्टेशन पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। ये दोनो तस्कर मुंबई लेकर सोना जा रहे थे। इन दोनों तस्करों को पाटलिपुत्र स्टेशन पर एसी कोच से गिरफ्तार किया गया। दोनों तस्करों पर डीआरआई ने आरपीएफ की मदद से पाटलिपुत्र स्टेशन पर कार्रवाई की।

तस्करी में शामिल दोनो तस्करों की कमर से सोने के बिस्किट बरामद हुए जिनका वजन 1496 ग्राम पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार म्यांमार से तस्करी कर इस सोने को गुवाहाटी लाया गया था जिसे दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंचाना था। सूचना पर डीआरआई पटना की टीम ने नॉर्थ ईस्ट के एसी कोच में  पाटलिपुत्र स्टेशन पर छापेमारी की, इस दौरान डीआरआई की टीम के साथ आरपीएफ टीम मौजूद थी।

शमद नामक युवक और अफरोज आमिर उल्लाह नाम की महिला की तलाशी लेने के दौरान यह सोना बरामद हुआ। महिला के पास से दो जबकि युवक के पास सोने का एक बिस्किट मिला। दोनों फिलहाल मुंबई में ही रहते हैं। वैसे शमद मूल तौर पर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का निवासी है। डीआरआई सूत्रों की मानें तो तस्करी के पीछे बड़ा रैकेट होने की आशंका है। गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं इसके आधार पर डीआरआई की दूसरी टीम ने मुम्बई  में भी छापेमारी की, हालांकि इस दौरान तस्करी से जुड़े रैकेटियर गिरफ्त में नहीं आ सके। 


सीबीआई की टीम इस अंतरराष्ट्रीय रैकेट में शामिल मुंबई के सिंडिकेट के साथ गुवाहाटी में मजदूर मौजूद तस्करो के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। दरअसल विदेश से सोना तस्करी का भारत लाने में लाखों करोड़ का फायदा होता है। नियमानुसार बगैर लाइसेंस के सोने का आयात नहीं किया जा सकता है। आयात पर 25% टैक्स लगाने का प्रावधान है इसी को बचाने के लिए सोने की तस्करी की जाती है हाल के दिनों में पटना जंक्शन पर भी जीआरपी ने अपनी कार्रवाई में सोने की बड़ी खेप बरामद की थी।

Suggested News