बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

60 नहीं अब 50 साल में झारखंड में हो जाएंगे वृद्ध, सरकार के पेंशन पाने के हो जाएंगे हकदार, सीएम हेमंत सोरेन ने की बड़ी घोषणा

60 नहीं अब 50 साल में झारखंड में हो जाएंगे वृद्ध, सरकार के पेंशन पाने के हो जाएंगे हकदार, सीएम हेमंत सोरेन ने की बड़ी घोषणा

RANCHI : आम तौर पर सरकारी आंकड़ों में वृद्धावस्था 60 साल के उम्र के लोगों के लिए मान्य है। लेकिन अगर आप झारखंड के निवासी हैं तो 50 साल की उम्र में ही वृद्धों की गिनती में शामिल हो जाएंगे। झारखंड की  हेमंत सोरेन सरकार ने खुद इसकी घोषणा की है। 

आज अपनी सरकार के चार साल पूरे होने पर हेमंत सोरेन ने वृद्धावस्था की आयु 60 से घटाकर 50 साल करने की घोषणा की है। सीएम की इस घोषणा के बाद अब प्रदेश के 50 और उससे अधिक उम्र के लोग वृद्धावस्था का पेंशन पाने के हकदार हो जाएंगे। सीएम ने अपनी घोषणा में कहा कि इस फैसले से प्रदेश  की बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा।

झारखंड के लिए 75 नौकरी रिजर्व

इसके अलावा झारखंड के लोगों के लिए नौकरियों को लेकर भी सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी कंपनियां झारखंड में ऑफिस स्थापित करेंगी, उनमें 75 फीसदी जगह स्थानीय लोगों के लिए रिजर्व रहेगी।  


Suggested News