बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज में बाइक नहीं मिलना नवविवाहिता की जान पर पड़ी भारी, ससुरालवालों ने फंदे पर लटकाया

दहेज में बाइक नहीं मिलना नवविवाहिता की जान पर पड़ी भारी, ससुरालवालों ने फंदे पर लटकाया

HAJPUR : बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोखुलपुर गांव में दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने नवविवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी बिदुपुर थाने की पुलिस पदाधिकारी एवं मृतक के परिवार वालों को दी गई। 

सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे।  वहीं घटना की सूचना पर पहुंची बिदुपुर थाने की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक गोखुलपुर गांव के रहने वाले दुर्गा राय के 25 वर्षीय पत्नी सुधा देवी बताई गई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक के घरवालों ने ससुराल वालों पर बाइक नहीं देने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर पूर्वी पंचायत निवासी राम इकबाल राय के 25 वर्षीय बेटी सुधा कुमारी की शादी दुर्गा राय से वर्ष 2022 में हुई थी। मृतक के परिवार वालों ने बताया कि शादी के बाद से ही सुधा के ससुराल वाले देवर गोतनी सास समेत सभी लोग मोटरसाइकिल के लिए प्रताड़ित करते थे। 

हमेशा मारपीट एवं गाली गलौज किया करते थे। दहेज में बाइक नहीं देने पर ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। मृतक के परिवार वालों ने कहा कि हम लोगों को सूचना मिली कि आपकी बेटी को हत्या कर दी है। जब हमलोग गोखुलपुर गांव पहुंचे तो एक घर में शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

REPORT - RISHAV KUMAR

Suggested News