बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : बांका में रंगदारी नहीं देना ऑटो चालक को पड़ा महंगा, बदमाशों ने सिर में मारी गोली

BREAKING NEWS : बांका में रंगदारी नहीं देना ऑटो चालक को पड़ा महंगा, बदमाशों ने सिर में मारी गोली

BANKA : बांका के रजौन प्रखंड क्षेत्र के ओड़हारा गांव में रंगबाजों ने ऑटो चालक से रंगदारी मांगी। रंगदारी नही देने पर गांव के दबंगों ने ऑटो चालक के सिर में गाेली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गाेली की आवाज सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर अपराधी माैके से फरार हाे गये। घटना के बाद परिजनों के द्वारा जख्मी चालक काे रजौन अस्पताल लाया गया। जहां ऑटो चालक की गंभीर स्थिति काे देखते हुए डॉ. ब्रजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार कर भागलपुर रेफर कर दिया।   

डॉक्टर ने  बताया की जख्मी चालक के सिर में गोली फंसी हुई है। युवक की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही  है। जख्मी चालक के भाई छोटू कुमार से मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक जितेंद्र सिंह पिता मुनेश्वर सिंह थाना रजौन के ओड़हारा गांव का रहने वाला है। 

उन्होंने यह भी बताया कि 4 दिन पूर्व गांव के ही चार-पांच दबंगों ने रंगदारी मांगने को लेकर हमारे घर में जबरदस्ती घुसकर गाली गलौज व गोली मारने की धमकी दिया था। आज दोपहर को गांव के ही अनिल यादव का भाई सुरसा यादव एवं अरविंद यादव का भगिना श्रीकांत यादव गांव में ही रंगदारी की मांग को लेकर मेरे भाई से बहस कर रहा था। भाई द्वारा रंगदारी नहीं दिए जाने पर दोनों ने अपना आपा खोया और सिर में दाहिने साइड गोली मारकर वहां से फरार हो गया। 

इस घटना के बारे में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि घटना की जानकारी मिली है की जांच पड़ताल की जा रही है। इस मामले में जख्मी के परिजनो की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। 

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News