बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपनों के बीच भी सुरक्षित नहीं : 12 साल की मासूम से पहले बड़े पापा ने किया दुष्कर्म, सात माह बाद पिता ने भी बनाया हवस का शिकार

  अपनों के बीच भी सुरक्षित नहीं : 12 साल की मासूम से पहले बड़े पापा ने किया दुष्कर्म, सात माह बाद पिता ने भी बनाया हवस का शिकार

Desk : कहा जाता है कि औरतों की इज्जत उसके घर में ही सबसे ज्यादा सुरक्षित होती है, लेकि तब क्या करें, जब घर में ही हवस के दरिंदे मौजूद हों। उनसे कौन बचाएगा। यह दरिंदा भी और कोई नहीं, बल्कि पीड़िता का पिता हो। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दुष्कर्म का ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर दिया है।

बताया गया कि अंबिकारपुर जिले के गंगापुर इलाके में 12 साल की मासूम बच्ची से पहले उसके बड़े पिता ने दुष्कर्म किया। घटना सामने आने के बाद बच्ची की मां ने अपने जेठ के साथ मारपीट भी की, लेकिन घर की बदनामी के कारण बात बाहर नहीं पहुंची। इस घटना के बाद आरोपी बड़े पापा परिवार से अलग रहने लगे। धीरे धीरे इस घटना को सात महीने का समय गुजर गया। लगा कि बच्ची को मिला दर्द भर गया है। लेकिन तभी मासूम बच्ची की जिंदगी एक और तूफान आ गया। सात महीने बाद उसके पिता की नीयत उसपर खराब हो गई। उसने रविवार की शाम को बेटी को पंप हाउस में जाने कहा और पीछे से खुद पहुंच गया। यहां उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से बालिका टूट गई थी।

इस बार मां का टूट गया सब्र

मामला तब खुला जब घर में रो रही बेटी से मां ने पूछा। बेटी के मुंह से पिता की हैवानियत की बात सुनकर मां हैरान हो गई। बेटी के मुंह से अपने पति के किए गए जुल्म की दास्तां सुनकर वह हतप्रभ रह गई। पहले जिस बेटी के लिए अपने जेठ से लड़ाई की, घर की बदनामी न हो, इसके लिए मामले को दबा दिया, लेकिन अब पति ही बेटी की इज्जत का लुटेरा निकला। इस घटना के बाद अपनी बेटी के लिए मां ने एक फैसला लिया और मायके चली आई। जहां उसने पूरी घटना की जानकारी परिवार को दी। 

दोनों आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसके बाद मामला खुला। मायके वालों के साथ दूसरे दिन उसने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट की। पुलिस ने बताया कि मामले में बालिका के बड़े पिता विशम्भर चौहान 38 वर्ष व सगे पिता संजय चौहान 36 वर्ष के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पहले दोनों आरोपी का परिवार एक साथ ही रहता था। नवंबर 2020 में बालिका घर में थी। उसके पिता व मां किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान बड़े पिता विशम्भर ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि संजय ने दो शादी की है। बालिका दूसरी पत्नी की बेटी है। जब नवंबर में बड़े भाई ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया था, तब उसने भी बाद में रिपोर्ट करने से मना कर दिया था। इसके बाद से उसकी नीयत भी अपनी बेटी को लेकर खराब रहनी लगी थी।



 
 

Suggested News