बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार एसटीएफ की गिरफ्त में आया कुख्यात वांछित, कई हथियार बरामद

बिहार एसटीएफ की गिरफ्त में आया कुख्यात वांछित, कई हथियार बरामद

पटना। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम द्वारा विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी को आरा से गिरफ्तार किया गया है। बेगूसराय जिला के कुख्यात वांछित विजय महतो जो बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया बिंद टोली के महेंद्र महतो का बेटा है उसे भोजपुर जिला के आरा रेल थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। 

विजय महतो पर हत्या लूट जैसे कई संवेदनशील कांड दर्ज हैं।  विजय पर बरौनी के चकिया तथा मोकामा के हथिदह सहित विभिन्न थानों में करीब 9 मामले दर्ज हैं।

वहीं 17 अप्रैल को विजय महतो की निशानदेही पर एसटीएफ ने सिमरिया बिंदोली से अन्य अपराधी को गिरफ्तार किया।  रामचंद्र महतो के बेटे वांछित अपराधी संजीव कुमार उर्फ गुड्डू महतो को गिरफ्तार कर उसके पास से कई अग्नियास्त्र बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी के पास एक मास्केट, एक पिस्टल और 315 बोर की 7 जिंदा गोलियां बरामद हुई।

Suggested News