बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भरी मंच से गोपाल मंडल ने JDU के प्रदेश अध्यक्ष को हड़काया , समझाइए मत, 5000 लोग लेकर आए हैं

 भरी मंच से गोपाल मंडल ने JDU के प्रदेश अध्यक्ष को हड़काया , समझाइए मत, 5000 लोग लेकर आए हैं

PATNA : जदयू के विधायक गोपाल मंडल अपने बड़बोले बयान के लिए जाने जाते हैं। जिसमें वह इस बात को भी भूल जाते हैं कि कहां और क्या बोल रहे हैं। मंगलवार को भी ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी पर जदयू के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भरे मंच से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को ही हड़काने लगे। उन्होंने मंच से ही कहा कि हमें समझाइए मत, आज 5000 लोगों को लेकर आए हैं, बोल लेने दीजिए।

दरअसल, गोपाल मंडल मंच से भाषण दे रहे थे। इस दौरान राम मंदिर और नरेंद्र मोदी को लेकर मंच से विवादित बयान देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर बनाने के लिए मोदी ने कुछ नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया और साधू संतों ने चंदा दिया तो मंदिर बनाया गया। गोपाल मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्राण प्रतिष्ठा में जो पूजा होती है, उसमें पति और पत्नी साथ बैठते हैं। मगर अयोध्या के राम मंदिर में पीएम मोदी अकेले ही पूजा में बैठ गए। मंदिर पूरा बना नहीं और उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा करवा दी।

वहीं भाषण के दौरान उनके बयानों को लेकर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें एक पर्ची थमा दी। जिसमें उन्हें इस तरह से बयानों से बचने के लिए कहा। लेकिन गोपाल मंडल मंच से उमेश कुशवाहा को हड़काने लगे।

5000 लोगों को लेकर आए हैं

भरे मंच से ही गोपाल मंडल प्रदेश अध्यक्ष को कुशवाहा को रुकिए-रुकिए कहने लगे और फिर अपना भाषण शुरू कर दिया। जब कुशवाहा ने उन्हें फिर से टोका तो वह बिफर गए। गोपाल मंडल ने माइक पर ही कह दिया, "मुझे समझाइए मत, हम समझदार हैं, रैली में पांच हजार आदमी लेकर आए हैं। गोपाल मंडल को बिहार के अंदर बोलने नहीं दीजिएगा तो कौन बोलेगा।" इसके बाद वह देश का पीएम कैसा हो, नीतीश कुमार जैसा हो का नारा लगाकर बैठ गए।

Suggested News