बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब तीन प्रदेशों में हुई जदयू की अपनी पहचान : इस राज्य में जदयू को मिला राजकीय पार्टी का दर्जा

अब तीन प्रदेशों में हुई जदयू की अपनी पहचान : इस राज्य में जदयू को मिला राजकीय पार्टी का दर्जा

PATNA : जदयू पिछले कई दिनों से अपनी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाना चाहती है। इस दिशा में पार्टी को बड़ी कामयाबी मिली है। भारत निर्वाचन आयोग ने जदयू को मणिपुर में भी राज्य की मान्यता प्राप्त पार्टी का दर्जा दे दिया है। जदयू को यह मान्यता मणिपुर में 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रदर्शन को देखते हुए प्रदान किया गया है। इस तरह जदूय अब तीन राज्यों में मान्यता प्राप्त पार्टी हो गई है।

बिहार के अलावा अरुणाचल प्रदेश में पहले से है मान्यता

आयोग ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि बिहार और अरुणाचल प्रदेश में जदयू को रजिस्टर्ड मान्यता प्राप्त पार्टी का दर्जा पहले से मिला हुआ है। इसका चुनाव चिह्न तीर है। इलेक्शन सिंबल्स (रिजर्वेशन एंड एलॉटमेंट) आदेश 1968 के प्रावधानों के आलोक में जदयू को आयोग ने यह दर्जा प्रदान किया है। 

राष्ट्रीय पार्टी बनने के करीब

मणिपुर में राजकीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद अब जदयू राष्ट्रीय पार्टी बनने  के और करीब पहुंच गई है। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए चार राज्यों में मान्यता प्राप्त होना जरुरी होता है। तीन राज्यों में पार्टी को मान्यता मिल गई है। अब सिर्फ एक राज्य में मान्यता का आवश्यकता है।

मणिपुर चुनाव में मिले थे 10.69 वोट

गौरतलब है कि मणिपुर में जदयू ने 2022 के विधानसभा चुनाव में छह सीटें जीती थीं। कुल 10.69 प्रतिशत वोट जदयू को मिला था। इसके 36 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे।


Suggested News