बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अब सुशील मोदी ने JDU को दिया जवाब, अशोक को औरंगजेब से तुलना करने वाले का BJP से नहीं है संबंध

अब सुशील मोदी ने JDU को दिया जवाब, अशोक को औरंगजेब से तुलना करने वाले का BJP से नहीं है संबंध

पटना. बिहार में सम्राट अशोक को लेकर भाजपा और जदयू के नेता आपस में भीड़े हुए हैं. साहित्यकार दया प्रकाश सिन्हा की सम्राट अशोक पर विवादित टिप्पणी पर जदयू भाजपा से कार्रवाई करने की मांग की है. इस पर भाजपा ने भी पलटवार किया है. बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सासंद सुशील मोदी ने जदयू को जवाब देते हुए कहा कि अशोक को औरंगजेब से तुलना करने वाले दया प्रकाश सिन्हा का भाजपा से कोई नाता नहीं है.

सुशील मोदी ने इसको लेकर एक बाद एक दो ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'प्राचीन भारत के यशस्वी सम्राट अशोक का भाजपा सम्मान करती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने उनकी स्मृति में डाक टिकट जारी किया था. हमने ही 2015 में पहली बार सम्राट अशोक की 2320 वीं जयंती बड़े स्तर पर मनायी और फिर बिहार सरकार ने अप्रैल में उनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की. इस साल 9 अप्रैल को बिहार सरकार ने सम्राट अशोक जयंती पर सार्वजनिक अवकाश दिया है.'

सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'सम्राट अशोक पर जिस लेखक (दया प्रकाश सिन्हा) ने आपत्तिजनक टिप्पणी की, उनका आज न भाजपा से कोई संबंध है और न उनके बयान को बेवजह तूल देने की जरूरत है. भाजपा का राष्ट्रीय स्तर पर कोई सांस्कृतिक प्रकोष्ठ नहीं है. हम अहिंसा और बौद्ध धर्म के प्रवर्तक सम्राट अशोक की कोई भी तुलना औरंगजेब जैसे क्रूर शासक से करने की कड़ी निंदा करते हैं.'

दया प्रकाश सिन्हा पर BJP कार्रवाई करे- ललन सिंह

इसस पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा से दया प्रकाश सिन्हा पर कार्रवाई करने की मांग की थी. ललन सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा, 'सम्राट अशोक के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति किसी सम्मान के लायक नहीं. इनके विरुद्ध मोदी सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए महामहिम राष्ट्रपति जी से आग्रह करता हूं कि इनका पद्मश्री व सभी अन्य पुरस्कार रदद् करें. साथ ही बीजेपी इन्हें निष्कासित करे.'

Suggested News