बिहार की राजनीति में अब पूर्व IAS-IPS की लड़ाई, राजद के एक के मुकाबले जनसुराज ने खड़ी की एक दर्जन की फौज

बिहार की राजनीति में अब पूर्व IAS-IPS की लड़ाई, राजद के एक के मुकाबले जनसुराज ने खड़ी की एक दर्जन की फौज

PATNA : बिहार में आनेवाले चुनावी लड़ाई में इस बार राजनेताओं के साथ बड़ी संख्या में पूर्व आईपीएस और आईएएस अधिकारी नजर आ सकते हैं। इसको लेकर बड़ी तैयारी की गई है। जहां आज राजद में तमिलनाडू के पूर्व डीजीपी करुणा सागर प्रवेश करनेवाले हैं, वहीं दूसरी तरफ राजद के एक आईपीएस के जवाब में प्रशांत किशोर की जनसुराज ने दो दिन नहीं, पूरे 12 पूर्व आईपीएस की फौज उतार दी है। सभी पूर्व आईपीएस लंबे समय तक पुलिस की सेवा करने के बाद अब बिहार की खराब छवि को सुधारने के लिए राजनीति की मैदान पर उतरने को तैयार हैं।

नीतीश लालू के साथ कर चुके हैं काम

बताया जा रहा है कि जो 12 रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी जन सुराज परिवार से जुड़ रहे हैं. यह सभी लालू राबड़ी की सरकार के साथ-साथ नीतीश कुमार के सरकार में भी काम कर चुके हैं।

जन सुराज अभियान में जुड़ने वाले सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों का विवरण

1. जितेंद्र मिश्रा (समस्तीपुर) - सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (IG) होम गार्ड, 2004 इंडियन पुलिस सर्विस बैच

2. एस. के. पासवान (वैशाली) - सेवानिवृत महानिदेशक (DG), 1979 इंडियन पुलिस सर्विस बैच

3. के. बी. सिंह (सारण) - सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) संचार, 1983 इंडियन पुलिस सर्विस बैच

4. उमेश सिंह (बेगूसराय) - सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (IG Vigilance), 1984 इंडियन पुलिस सर्विस बैच

5. अनिल सिंह (सुपौल) - सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) मुजफ्फरपुर, 2002 इंडियन पुलिस सर्विस

6. शिवा कुमार झा (सुपौल) - सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) इकोनॉमिक्स अफेयर, 2004 • इंडियन पुलिस सर्विस बैच

7. अशोक कुमार सिंह (सिवान) - सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (IG), 1980 बिहार लोक सेवा आयोग बैच, 1999 इंडियन पुलिस सर्विस

8. राकेश कुमार मिश्रा (सहरसा) सेवानिवृत महानिदेशक (DG), 1986 इंडियन पुलिस सर्विस बैच

9. सी.पी. किरण (पटना) - सेवानिवृत इंडियन पुलिस सर्विस बैच

10. मो. रहमान मोमिन (भोजपुर) - सेवानिवृत इंडियन पुलिस सर्विस बैच

11. शंकर झा - सेवानिवृत इंडियन पुलिस सर्विस बैच

12. दिलीप मिश्रा - सेवानिवृत इंडियन पुलिस सर्विस बैच

बता दें कि कुछ दिन पहले ही प्रशांत किशोर की पार्टी में छह पूर्व नौकरशाह यानी सेवानिवृत आईएएस अधिकारी शामिल हुए थे, जिन्होंने पार्टी में शामिल होने के बाद ना सिर्फ प्रशांत किशोर की नीतियों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने की बात कही थी बल्कि ये भी साफ किया था कि वो सत्ता के लिए नहीं बल्कि बिहार की व्यवस्था बदलने के लिए पीके के साथ जुड़े हैं

  • अजय कुमार द्विवेदी (पश्चिम चंपारण) – सेवानिवृत विशेष सचिव, कैबिनेट, बिहार सरकार
  • अरविंद कुमार सिंह (भोजपुर) – सेवानिवृत सचिव, पूर्व जिलाधिकारी (कैमूर एवं पूर्णिया)
  • ललन यादव (मुंगेर) – सेवानिवृत आयुक्त (पूर्णिया) , डीएम (नवादा, कटिहार)
  • तुलसी हजार (पूर्वी चंपारण) – सेवानिवृत प्रशासक बेतिया राज, बिहार सरकार
  • सुरेश शर्मा (गोपालगंज) – सेवानिवृत संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार
  • गोपाल नारायण सिंह (औरंगाबाद) – सेवानिवृत संयुक्त सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार सरकार

उठ रहे हैं सवाल

जिस तरह से बिहार में लालू - राबड़ी और नीतीश कुमार के साथ काम कर चुके पूर्व आईएएस और आईपीएस ने अपनी राजनीति की शुरूआत करने के लिए जन सुराज को चुना है, वह बताता है कि बीते तीन दशकों में बिहार में किस तरह के काम हुए। इन अधिकारियों ने बिहार में संचालित तमाम योजनाओं और कानून व्यवस्था को नजदीक से देखा है। वह बताता है कि बिहार की मौजूदा व्यवस्था में राजनीति किस कदर प्रवेश कर चुकी है।


Find Us on Facebook

Trending News