165 विधायकों वाले नीतीश सरकार को अब पास करना फ्लोर टेस्ट, बुलाई जाएगी विधानसभा की विशेष सत्र

PATNA : नीतीश कुमार ने 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने बुधवार को उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश ने हिंदी में ईश्वर के नाम की शपथ ली। उनके तुरंत बाद तेजस्वी यादव ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। शपथ लेते ही तेजस्वी ने मंच पर ही नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद नीतीश ने 2024 के लिए विपक्ष से एकजुट रहने की अपील की।
शाम 5 बजे सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कैबिनेट बैठक की। इसमें तय हुआ कि 24 और 25 को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। पहले दिन नए स्पीकर का चुनाव होगा। इसके अगले दिन फ्लोर टेस्ट होगा। अभी कैबिनेट विस्तार को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
बता दें कि कल राजभवन में नीतीश कुमार ने आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वहीं उनके साथ तेजस्वी यादव ने भी उप मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है। महागठबंधन के इस सरकार को 165 विधायकों का समर्थन हासिल है।