बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सरकार की दूसरी वर्षगाँठ पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया एलान, गरीबों को 25 रूपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल

सरकार की दूसरी वर्षगाँठ पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया एलान, गरीबों को 25 रूपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल

RANCHI : झारखण्ड में हेमंत सोरेन सरकार के आज दो साल पूरे हो गए है। इस मौके पर रांची के मोहराबादी मैदान में समारोह का आयोजन किया गया है। सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास, लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण और नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वहीँ राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टूरिज्म पॉलिसी के बुकलेट का विमोचन और समर योजना का शुभारंभ किया। समर योजना के जरिये झारखण्ड को कुपोषण मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। 1000 दिनों के महाअभियान से बच्चे, किशोरियां और महिलाएं लाभान्वित होंगी। 

उधर समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई एलान किये। उन्होंने कहा की पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार राज्य स्तर से दुपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर ₹25 की राहत देगी, इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगा। सोरेन ने कहा की झारखंड पहली सरकार है जो कोरोना संक्रमण से मृतक के आश्रितों को मुआवजा राशि दे रही है। राज्य में स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड की शुरूआत होगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अब ऋण लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी। दो साल में करीब 30 योजनाओं को धरातल पर उतारे हैं। झारखंड में जल्द ओल्ड पेंशन की शुरुआत होगी। आदिवासी बच्चों को विदेशों में पढ़ने के शत-प्रतशित स्कॉलरशिप देने का काम सरकार कर रही है।  

उन्होंने कहा की प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी शिक्षा मिलेगी। समारोह में हेमंत सोरेन ने कहा की सरकार हर समस्या का समाधान चाहती है। धरना- प्रदर्शन से राज्य का विकास नहीं होगा। पहले की सरकार ने ढेर सारा कर्ज ले लिया जिसे चुकाने में भी राज्य सरकार की हालत खराब है। हमारे विरोधी हमें महिला विरोधी बुलाते हैं।  कहते हैं कि हमने महिला के नाम से रजिस्ट्री की योजना बंद कर दी। यह योजना गरीबों के लिए नहीं था। कौन सी गरीब महिला 50 लाख का फ्लैट खरीद सकती है। इस मौके पर हेमंत सोरेन ने पहले की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।


Suggested News