बाप रे ! पटना में 27 सिम कार्ड और 65 मोबाइल के साथ शातिर ठग गिरफ्तार, लोगों को ऐसे लगाते थे चूना

बाप रे ! पटना में 27 सिम कार्ड और 65 मोबाइल के साथ शातिर ठग

PATNA: देश भर में साइबर अपराधियों का तांडव जारी है। साइबर ठग आए दिन लाखों लोगों को अपना शिकार बनाकर करोड़ों रुपए का चूना लगा देते हैं। शातिर साइबर अपराध से जुड़े बड़ी मछली इस मामले में पुलिस की गिरफ्त से हमेशा बाहर रहते है। साइबर अपराधी भोले भाले लोगों को लालच देकर उनके पहचान पत्र का इस्तेमाल कर बैंकों में खाता खुलवा उनके अकाउंट से रूपए ट्रांसफर करा निकल जाते हैं।

वहीं ऐसे मामलो में पुलिस जब खाता धारक तक पहुंचती है तब इस ठगी के मामले का खुलासा होता है। दरअसल,पटना पुलिस ने साइबर अपराधियों को चोरी के मोबाइल और सिम कार्ड को मुहैया कराने से पहले धर लिया है। शुक्रवार की रात खगौल थाना क्षेत्र के दानापुर स्टेशन के समीप से दो संदिग्ध युवकों को पुलिस की जिप्सी देख फरार होने के क्रम में एक युवक को एक ट्रॉली बैग के साथ गिरफ्तार किया है।

जिसके पास के ट्रॉली बैग से 65 मोबाइल फोन और 27 सिम कार्ड बरामद हुआ। पुलिस की सख्ती से पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने बताया कि सभी मोबाइल फोन चोरी का है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सागर कुमार झारखंड साहेबगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला। वहीं इसका साथी दीपक कुमार फरार होने में सफल रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये साइबर गिरोह से जुड़ा नेटवर्क हैं जो झारखंड में साइबर अपराधियों को चोरी का मोबाइल मुहैया कराता है। वहीं पुलिस बरामद मोबाइल और सिम कार्ड सहित पूरे मामले की छानबीन में पटना पुलिस जुट गई है। गौरतलब हो की बिहार में साइबर अपराधियों ने अपना बड़ा नेटवर्क तैयार कर रखा है। जिसकी कमर तोड़ने के लिए बिहार मुख्यालय द्वारा संचालित साइबर सेल ऐसे अपराधियों के गतिविधियों पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखते हैं।


पटना से अनिल की रिपोर्ट