बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वो गिड़गिड़ाता रहा...वो मारती रही, देखिए वायरल वीडियो की सच्चाई

वो गिड़गिड़ाता रहा...वो मारती रही, देखिए वायरल वीडियो की सच्चाई

पटना में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है...वीडियो में एक लड़की ने कपड़े से अपना मुंह बांध रखा है और दनादन एक शख्स पर चप्पलों की बरसात कर रही है। साथ ही गंदी-गंदी गालियां भी दे रही हैं। इस सीन को देखने के लिए वहां पर कई लोग मौजूद हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक लड़का उस शख्स को मार खाते देख राक्षसी हंसी हंस रहा है। 


4.jpg
वो इस पूरे सीन को एंज्वाय कर रहा है। इधर, वो व्यक्ति लगातार रहम की भीख मांग रहा है। गिड़गिड़ा रहा है। हाथ जोड़ रहा है। छोड़ देने की गुहार लगा रहा है लेकिन लड़की का गुस्सा सातवें आसमान पर है। वो चप्पलों से दे-दनादन दिए जा रही है। दरअसल, वो व्यक्ति कदमकुआं थाना स्थित एक अपार्टमेंट का गार्ड है। 

5.jpg
यह अपार्टमेंट महाराणा प्रताप भवन के समीप बताया जा रहा है। वीडियो भी उसी के आसपास किसी पार्क है। स्थानीय लड़कों ने बताया कि वीडियो में दिख रही लड़की अक्सर उस पार्क में आती थी। लड़की को अकेला देख गार्ड भद्दी-भद्दी कमेंट कसता था और अश्लील हरकत करने की कोशिश भी करता था। 

6.jpg
दो-तीन दिनों तक ऐसा ही चला तो एक दिन तंग आकर लड़की अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्क पहुंची और गार्ड की जमकर धुनाई कर दी। गार्ड धोती-कुर्ता पहने दिख रहा है और लड़की ब्लू जींस पैंट व शर्ट में है। वहां पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना कर वायरल कर दिया है। 
1.jpg

हालांकि अभी तक किसी की ओर से पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया गया है। आलाधिकारियों का कहना है कि वो वीडियो की सच्चाई का पता लगा रहे हैं।  

Suggested News