बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में डूबने से वृद्धा की मौत, एनडीआरएफ की टीम ने दो घंटे ऑपरेशन कर शव को ढूंढा

भागलपुर में डूबने से वृद्धा की मौत, एनडीआरएफ की टीम ने दो घंटे ऑपरेशन कर शव को ढूंढा

भागलपुर. जिले के रंगरा प्रखंड में डूबने से एक वृद्धा की मौत हो गयी है। ग्रामीणों और एनडीआरएफ की टीम द्वारा शव को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दी है। वहीं मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

रंगरा प्रखंड के रंगरा ग्राम में वार्ड नंबर 6 निवासी महेंद्र मंडल की पत्नी अजनाश्या देवी का शव आज कलबलिया घाट स्थित कालीघाट पर मिला। अजनाश्या देवी के 2 पुत्र नंदकिशोर मंडल एवं दिनेश मंडल ने बताया कि रात में खाना खाकर सोने के बाद तकरीबन 2 बजे रात को जब जगा तो माता को घर में नहीं देखा। इसके बाद उन लोगों ने सर्वप्रथम पूरे गांव में उनकी खोज की। सुबह तक कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद घर के समीप ही कालीघाट कलबलिया धार पर माता का चप्पल मिला।

संदेह के आधार पर उन्होंने आशंका जताई कि माता कलबलिया धार में डूब गई है। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से नाव के सहारे वृद्ध का शव खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन शव नहीं मिला। इसके बाद मुखिया एवं वार्ड द्वारा रंगरा थाना को सूचित किया गया। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन कर लगभग 2 घंटे के बाद सब को ढूंढ लिया गया। इसके बाद शव को रंगरा थाना लाया गया। यहां से पोस्टमार्टम के लिए शव को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया।

Suggested News