बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राम मंदिर भूमि पूजन का ओमप्रकाश सिंह ने किया दीया जलाकर स्वागत, कहा- इस ऐतिहासिक पल का देश कर रहा था बेसब्री से इंतजार

राम मंदिर भूमि पूजन का ओमप्रकाश सिंह ने किया दीया जलाकर स्वागत, कहा- इस ऐतिहासिक पल का देश कर रहा था बेसब्री से इंतजार

Patna : लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार आज अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन संपन्न हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूमि पूजन के बाद मंदिर का शिलान्यास किया। 

इस ऐतहासिक पल को लेकर पूरे देश में आज जश्न का माहौल व्याप्त है। घर-घर में दिये जलाए जा रहे है। 

इधर बिहार के वरिष्ठ वकील व सोनपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के संभावित प्रत्याशी वरिष्ठ ओम कुमार सिंह ने दीप जलाकर इस भूमि पूजन का स्वागत किया। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक पल के लिए देश के करोड़ो हिंदुओं ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। हजारों राम भक्तों ने अपनी प्राणों की आहुति दी। अंततः सत्य की जीत हुई और रामलाला अयोध्या में विराजे। 

ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि राम भारत के कण-कण में है। सनातन धर्म के आदर्श पुरुष है। राम की परिकल्पना के बिना भारतीय वांग्मय में जीवन व्यर्थ ही ने जीवन से मरण तक राम नाम ही लोगों को भवसागर से पार कर आता है।

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ हो जो ऐतिहासिक कार्य हुआ उसे युगो-युगो तक याद रखा जाएगा। 

वहीं उन्होंने सोनपुर वासियों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना काल में जिस तरह से उनके आह्वान पर जिस तरह से घर-घर में 5 दीप जलाया गया तथा लोगों ने अपने-अपने घरों में भगवान राम की आरती भी उतारी हम उनके इस कार्य के लिए अभारी है। उन्होंने कहा कि आज यह साबित हो गया कि राम के भक्तों में उनके प्रति आज के इस वैश्विक युग में भी कितनी आस्था है।  


Suggested News