Patna Power Cut: पटना में आज कई इलाकों में बत्ती रहेगी गुल, 30 मोहल्लों में घंटों प्रभावित रहेगी बिजली
Patna Power Cut: पटना के कई इलाकों में आज यानी मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
Patna Power Cut: पटना में रहने वाले लोग आज पानी का स्टॉक जमा कर रखें, क्योंकि बिजली गुल होने वाली है। शहर के कई इलाकों में आज यानी मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते पांच फीडरों को अलग-अलग समय पर एक से तीन घंटे तक बंद रखा जाएगा। इसके कारण करीब 30 इलाकों में बिजली की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले निपटा लेने की अपील की है।
सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक रामपुर गाड़ीखाना, मुस्तफापुर, रामपुर और दालूचक में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चूल्हाइचक, हरिदासपुर, अभिमन्यु नगर, रेलवे कॉलोनी और रूपसपुर नहर रोड इलाके प्रभावित रहेंगे।
आरएमएस कॉलोनी और ईस्ट इंदिरा नगर में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक दमदम पार्क, सहदेव महतो मार्ग, वेस्ट बीसी रोड चौराहा और बोरिंग रोड में बिजली कटौती होगी। सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक जीएम रोड, स्टेट बैंक, अशोक राजपथ, मखनिया कुआं, खुदा बख्श लाइब्रेरी, बंगाली अखाड़ा और पटना मार्केट में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
पटना में हर महीने 300 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को चिन्हित कर उन्हें घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। सूची संबंधित नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अधिक बिजली खपत वाले घरों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा सके।