पटना में रविवार को इन इलाकों में 8 घंटे सप्लाई रहेगी बाधित ,मौर्य लोक, अशोक राज पथ, मखनिया कुंआ समेत इन इलाकों में गुल रहेगी बत्ती

पटना में रविवार को इन इलाकों में 8 घंटे सप्लाई रहेगी  बाधित

पटना- राजधानी में 8-10 इलाकों में बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी. आज यानी रविवार को कई इलाकों में 8 घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी. केबल शिफ्टिंग,और पेड़ की छटाई और मेंटेनेंस वर्क की वजह से अदालत गंज, मौर्या लोक, तारामंडल, काशी पैलेस, हीरा पैलेस, मखनिया कुंआ, जीएम रोड, बाबू टोला, पटना मार्केट, अशोक राज पथ के इलाकों में बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी.

मेंटेनेंस के बाद इन इलाकों में बिजली आपूर्ति फिर से बहाल कर दी जाएगी. बता दें बारिश के मौसम में शॉर्ट सर्किट को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग केबल के मेंटेनेंस का कार्य करता है.  केबल की मेंटेनेंस की वजह से सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक पटना के  कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी. 

इन इलाकों में कटेगी बिजली

एसपी वर्मा रोड में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी. इसके अलावा मखनिया कुंआ, जीएम रोड, बाबू टोला, पटना मार्केट, अशोक राज पथ इन इलाकों में दोपहर 12 बजे से दोपहर के 3 बजे तक बिजली बाधित रहेगी.

यहां 03 घंटे तक बिजली रहेगी गुल

मेंटेनेंसे वर्क के कारण मौर्य लोक, तारामंडल, गोविंद मित्रा रोड, काशी पैलेस, हीरा पैलेस और अदालतगंज रोड, अशोक राज पथ, बाबू टोला और मखनिया रोड के इलाकों में बिजली बाधित रहेगी.इन इलाकों में दोपहर 12 बजे से दोपहर के 3 बजे तक बिजली गुल रहेगी.