बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : अवैध सम्बन्ध के शक में लोगों ने की महिला और युवक की जमकर पिटाई, बाल मुंडन कर गाँव में घुमाया

BIHAR NEWS : अवैध सम्बन्ध के शक में लोगों ने की महिला और युवक की जमकर पिटाई, बाल मुंडन कर गाँव में घुमाया

KHAGARIA : जिले में आज एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक गांव के कुछ दबंगों ने कानून को ठेंगा दिखाकर अवैध सम्बन्ध के शक में एक महिला और एक युवक को एक साथ बैठकर न केवल पीटा। बल्कि महिला को सरेआम चरित्रहीनता का आरोप लगाकर जलील किया। इससे भी दबंगों का मन नहीं भरा तो युवक के बाल को मुंडवाकर और अर्धनग्न करके पूरे गांव घुमाया। 


इस दौरान लात -घुसे और और बांस की बत्ती से युवक की पिटाई भी होते रही। जबकि भीड़ युवक को बचाने के बजाय हंसी- ठिठोली कर रही थी। हालांकि युवक और महिला के साथ हुए अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 

हालांकि मामले में चार के खिलाफ परबत्ता थाना में केस दर्ज हुआ है। पुलिस का दावा है की आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। दरअसल मामला भरतखंड ओपी इलाके की है। जहां पिछले महीने यानी 8 जुलाई को एक गांव में 28 साल की महिला गैर मर्द के साथ गपशप करते घर पर देखी गई। आरोपियों को शक हुआ है कि दोनों के बीच अवैध संबंध है। 

लिहाजा सभी आरोपी घर पर आया और जबरन दोनों को गांव के भगवती स्थान ले गया। जहां दोनों को एक साथ बैठाकर मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया गया। हालांकि पुलिस का दावा है कि कुल 4 अभियुक्त में से दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य की गिरफ्तारी को लेकर रेड जारी है।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News