निर्भया कांड की 10वीं बरसी पर महिला आयोग की अध्यक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा को लिखा पत्र, जानिए क्या है मांग

DESK. दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप केस को 10 साल बीतने के बाद भी राजधानी दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात में अधिक अंतर नहीं आया है। इसी बीच निर्भया कांड की 10वीं बरसी पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) को पत्र लिखा है।
स्वाति मालीवाल ने पत्र के जरिए मांग की है कि संसद में महिला सुरक्षा पर चर्चा की जाए। जानकारी के मुताबिक स्वाति मालीवाल ने लोकसभा के अध्यक्ष और राज्यसभा के उपसभापति को पत्र लिखकर ये मांग की है। उन्होंने कहा कि संसद के दोनों सदनों में चर्चा करने के लिए संसदीय कार्यों को स्थगित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 10वर्षों के बाद भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए है।
उन्होंने लिखा कि निर्भया कांड को 10 वर्षों का समय बीत चुका है। अब तक देश में लड़कियों के खिलाफ अपराधों पर लगाम नहीं लगी है, बल्कि इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। दिल्ली के आंकड़ों का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा कि यहां हर रोज 6 मामले दर्ज हो रहे है। भारत में वर्तमान में आलम ये हो गया है कि 8 महीने की बच्ची और 90 वर्ष की बुजुर्ग महिला के साथ भी घिनोना अपराध हो रहा है।
राजधानी में एक नाबालिग लड़की पर तेजाब से हमला किया गया था। 12वीं कक्षा की छात्रा पर बाइक सवार युवकों ने हमला किया था। हमले के समय छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ थी। हमले के बाद 12वीं की छात्रा का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। छात्रा का इलाज सफदरजंग अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ये मामला दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके का है। यहां लड़की अपनी बहन के साथ जा रही थी तभी उसपर हमला हुआ है। दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके की घटना है।