केजरीवाल की गिरफ्तारी पर गिरिराज सिंह ने आप को दी बड़ी नसीहत, खूब लताड़ा, लालू को भी नहीं बख्शा

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर गिरिराज सिंह ने आप को दी बड़ी नसीहत

PATNA: शराब नीति से जुड़े मामले में ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद देश की सियासत गरमा गई है। एक ओर जहां विपक्ष ने केजरीवाल के समर्थन में बयान दे रहे हैं। वहीं बीजेपी के नेताओं का कहना है कि कानून से कोई नहीं बच सकता। देश कानून के हिसाब से चलता है। वहीं आज दिल्ली में आप के कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल शुरू हो गया। आप कार्यकर्ता लगातार सरकार पर हमला कर रहे हैं। वहीं अब केजरीवाल को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। 

दरअसल, केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, कानून से देश चलता है। कानून का सम्मान नहीं करने पर कार्रवाई होती है। सत्ता के शीर्ष पर बैठे केजरीवाल साहब कानून को धत्ता दिखाते रहे।  जबकि ये खुद एक संवैधानिक संस्था के उच्चस्थ पद पर बैठे हैं। अगर ये  सम्मान नहीं करेंगे तो फिर कौन करेगा। उन्होंने कहा कि, 10 समन मिला इनको लेकिन 10 समन मिलने के बाद भी हाईकोर्ट चले गए ये हाईकोर्ट ने इन्हें बरी नहीं किया। 

उन्होंने कहा कि, इससे साफ जाहिर होता है की अब इनके चेहरे बेनकाब होने लगा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अन्ना हजारे के आंदोलन की उपज हैं। अन्ना के नाम पर ही देश में उनकी छवि विकसित हुई लेकिन अपने कार्यों से उन्होंने अन्ना को भी तार तार कर दिया है।  भाजपा नेता ने कहा कि जो गलती करेगा उसे सजा तो भुगतना ही पड़ेगा। इन्होंने जनता का विश्वास जनता के साथ केवल धोखा दिया।

Nsmch
NIHER

वहीं महागठबंधन के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि, महागठबंधन लालू यादव की मर्जी से चलता है। लालू जो चहते हैं वहीं होता है। महागठबंधन लालू यादव के पीछे पीछे चलता है। महागठबंधन में किसी को हिम्मत नहीं है जो लालू जी के इस तानाशाही रवैए को खत्म कर सके। काग्रेस दौड़ दौड़ कर इनके यहां दस्तक दे रही है कि मेरे सीट पर क्यूं उम्मीदवार उतार दिए। लेकिन लालू जी जानते हैं कि ये हम से हटेगा नहीं और उनका तानाशाही रवैया जायेगा नहीं। लालू जी से बड़ा तानाशाह कोई नहीं मिल सकता है। 

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट