बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

होली के दिन शराब के नशे में नाबालिग बच्चियों से किया दुष्कर्म और छेड़खानी, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

होली के दिन शराब के नशे में नाबालिग बच्चियों से किया दुष्कर्म और छेड़खानी, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा

BEGUSARAI : एक तरफ जहां लोग होली की खुशियां मना रहे थे। वहीं कुछ लोग शराब के नशे में अपनी हवस की भूख शांत करने की कोशिश में लगे थे। अपनी हवस शांत करने के लिए उन्होंने छोटी बच्चियों को भी नहीं छोड़ा। जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में ऐसा ही मामला सामना आया है। जहां पंचवीर चौक के पास समुदाय विशेष के दो नाबालिग लड़कियों के साथ दूसरे समुदाय के लड़के के द्वारा बहला-फुसलाकर बलात्कार एवं छेड़छाड़ / जख्मी करने की घटना हुई है। जिसमें पुलिस ने कुछ घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने दोनों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनके खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

मामले में बताया गया कि पुलिस को करीब 03:30 बजे अपराहन में सूचना प्राप्त हुआ।  प्राप्त सूचना मिलते ही अविलंब पुलिस कप्तान बेगूसराय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया एवं थानाध्यक्ष सा. कमाल अवर निरीक्षक दिनेश कुमार के द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर घटना के संबंध में जाँच किया गया जो सही पाया गया है। तत्परता पूर्वक पीड़ित दोनों नाबालिग लड़कियों को ईलाज हेतु सदर अस्पातल बेगूसराय ले जाया गया जहाँ दोनों की हालत ठीक है।जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए दो घंटे में पुलिस एक आरोपी राजकुमार उर्फ छोटू महतो पिता गोविन्द महतो को गिरफ्तार कर लिया।

सुबह दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

वहीं इस मामले में गुरुवार सुबह दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ Pocso Act के तहत FIR दर्ज किया गया है। पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा स्पीडी ट्र्याल से जल्द सजा कराने के लिए आदेश दिया गया है।



Suggested News