बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हैशटैग तो बहाना है, सरकार पर निशाना है! केंद्र की नाकामी पर कांग्रेस ने थामा मोर्चा, फ्री टीके की उठाई मांग

हैशटैग तो बहाना है, सरकार पर निशाना है! केंद्र की नाकामी पर कांग्रेस ने थामा मोर्चा, फ्री टीके की उठाई मांग

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 02 जून को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के दिशा-निर्देश पर कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित सभी प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर #SpeakUpForFreeUniversalVaccination अभियान चलाया। यह अभियान केंद्र सरकार की टीकाकरण नीति को लेकर चलाया गया। विपक्षी दल की मांग है कि देश के हर व्यक्ति का टीकाकरण मुफ्त हो।

इसी संबंध में बिहार प्रदेश कांग्रेस ने भी अभियान को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, राम प्रमोद सिंह, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, विनोद उपाध्याय, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, विनय कुमार सिन्हा, श्रवण पासवान, ओंकार नाथ सिंह, मो सरवर खान, मो अजहरुद्दीन, अशरफ इमाम, आदि ने फेस बुक टि्वटर पर इस अभियान को चलते हुए कहा कि कोरोनावायरस महामारी संकट से निपटने हेतु सभी देशभर के लोगों को मुफ्त टीकाकरण जरूरी है, जिसके लिए सरकार एक देश, एक वैक्सीन, एक दाम, एक नीति बना कर काम करें।

नेताओं ने कहा की आज देश में अभी तक 18 करोड़ लोगो का वैक्सीनेशन हुआ है, जो देश की आबादी का 14% है, जिसमें तेजी लाना नितांत आवश्यक है। देश में वैक्सीन उत्पादन की गति बढ़ाने, सभी राज्य सरकारों को मांग के अनुसार वैक्सीन मुहैया कराने, देशभर के सभी पोलिंग बूथों सहित चलंत वाक्सिनेशन भान की सुविधा उपलब्ध करा कर राष्ट्र के 130 करोड़ लोगो को वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराया जाए। आज इस अभियान में मगध प्रमंडल के पांचों जिला से ग्यारह सौ चालीस लोगो शामिल होकर फेसबुक, टि्वटर वाट्सएप के माध्यम से सरकार से मांग की।


Suggested News