बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोशनी के त्योहार पर पीएम मोदी ने खास जगह पर मनाई दिवाली तो बिहार के सीएम नीतीश ने दिया सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास का संदेश

रोशनी के त्योहार पर पीएम मोदी ने खास जगह पर मनाई दिवाली तो बिहार के सीएम नीतीश ने दिया सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास का संदेश

पटना. रोशनी के त्योहार दीपावली पर देश के आम लोग हों या राजनेता हर अपने तरीके से इस दीप पर्व को मना रहे हैं. ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों के बीच जाकर दिवाली का त्योहार खास अंदाज में मना रहे हैं. पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीन तस्वीरें पोस्ट कर अपने यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचा हूं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस साल भी दिवाली का त्योहार मनाने के लिए देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात वीर जवानों के पास गए हैं। रविवार सुबह वह हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे। पीएम ने यहां आईटीबीपी के जवानों और अधिकारियों से मुलाकात की। हिमाचल प्रदेश जाने से पहले पीएम मोदी ने देशवासियों को दिवाली की बधाई दी। उन्होंने अपने दिवाली संदेश में लोगों के लिए "अद्भुत स्वास्थ्य" की कामना की। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। यह खास त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और अद्भुत स्वास्थ्य लाए।"

इस बीच दिवाली पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी खास संदेश दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम सेबिहार वासियों को दिए संदेश में कहा - 'प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।'



Suggested News