बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : छठ में पत्नी के मायके जाने की जिद पर पति ने जमकर की पिटाई, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : छठ में पत्नी के मायके जाने की जिद पर पति ने जमकर की पिटाई, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

PATNA : पटना में पति की हैवानियत का मामला सामने आया है। जहां छठ पर्व में पत्नी द्वारा मायके जाने की बात कहने पर बेरहमी से पति ने पत्नी सुजाता की पिटाई कर दी। जिससे पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है। पीडिता  सुजाता कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रोड नंबर आठ की रहने वाली है। 


पीड़िता की माने तो पति लगातार पैसों की डिमांड करता है ,जिसकी माँग पूरी नहीं होने पर पति और उसके ससुराल वाले पीड़िता के साथ मारपीट करते है। पीड़ित महिला की माने तो उनकी शादी को पांच साल हो गए है। 

इसके बावजूद वह अपनी मर्जी से कहीं आ जा नहीं सकती है। उसने बताया की उसे ससुराल में कैद कर रखा जाता है। इसी कड़ी में पीड़िता की पर्व में जाने की जिद पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। 

फिलहाल पुलिस को मिली शिकायत पर आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस की ओर से बताया गया की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

पटना से अनिल कुमार की रिपोर्ट  

Suggested News