नव वर्ष के मौके पर देव नगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लोगों ने की भगवान भास्कर की पूजा अर्चना

AURANGABAD : औरंगाबाद में नववर्ष का लोगों के द्वारा बीती रात 12 बजे से ही स्वागत किया जा रहा है। कई लोग जहाँ घुमने के लिए दूसरी जगहों पर जा रहे हैं। वहीँ कई लोगों धार्मिक स्थलों पर जाकर पूजा अर्चना कर नया साला का स्वागत कर रहे हैं। ताकि उनके जीवन में खुशहाली बनी रही।
इसी कड़ी में नववर्ष के मौके पर भगवान भास्कर की नगरी देव में साल की शुरुआत मंदिरों में पूजा अर्चना कर की गई। जिलावासियों ने विभिन्न मंदिरों में भगवान की अर्चना की और पूरा वर्ष मंगलमय हो। इसकी भगवान भास्कर से कामना की।
भगवान भास्कर की पवित्र नगरी देव में आज श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गयी और उनके द्वारा भगवान के समक्ष मत्था टेक स्वास्थ्य, सुख एवं प्रसन्नता की कामना की गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने जिले में प्रेम भाईचारा एवं शांति बनी रहे इसकी कामना की गयी।
औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट