बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

श्रीबाबू जयंती के बहाने मोकामा में भूमिहार मतदाताओं को साधने में लगे भाजपा और राजद, दोनों ओर से पहुंचे कई दिग्गज

श्रीबाबू जयंती के बहाने मोकामा में भूमिहार मतदाताओं को साधने में लगे भाजपा और राजद, दोनों ओर से पहुंचे कई दिग्गज

मोकामा. बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण बाबू की जयंती पर शुक्रवार को मोकामा विधानसभा उपचुनाव भूमिहार वोटों को साधने की जमकर कोशिश की गई। भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी की और राजद प्रत्याशी नीलम देवी दोनों की ओर से बड़े स्तर पर श्रीबाबू की जयंती मनाई गई। दरअसल, मोकामा विधानसभा क्षेत्र भूमिहार बहुल इलाका माना जाता है। यहां हो रहे 3 नवंबर को उपचुनाव में भूमिहार मतदाताओं पर जीत हार का बड़ा दारोमदार होगा। ऐसे में श्री बाबू की जयंती के बहाने दोनों मुख्य प्रतिद्वंदी ने भूमिहार वोट बैंक को साधने की जोर आजमाइश दिखाई।

भाजपा की ओर से आयोजित श्रीबाबू जयंती में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, नवादा सांसद चंदन सिंह, पूर्व सांसद सूरजभान, पूर्व एमएलसी मनोज शर्मा सहित कई भाजपा एवं एनडीए नेताओं ने शिरकत की। संजय जयसवाल ने मोकामा के बंद पड़े औद्योगिक कल कारखानों को फिर से चालू कराने को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में अगर भाजपा की सरकार बनेगी तो यहां उसी तरह का विकास देखने को मिलेगा जैसे भाजपा शासित गुजरात, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में औद्योगिक विकास हुआ है। मोकामा इससे अछूता नहीं रहेगा। उन्होंने श्रीबाबू को दूरदर्शी बताते हुए उनकी कीर्ति का गुणगान किया।

दूसरी ओर राजद प्रत्याशी नीलम देवी की ओर से आयोजित श्रीबाबू जयंती समारोह में भी नीतीश सरकार के कई मंत्री और राजद नेता शामिल हुए। मंत्री रामानंद यादव, सुरेंद्र यादव, सर्वजीत सहित श्याम रजक, आजाद गांधी आदि कई नेता उपस्थित रहे। नीलम नीलम देवी और महागठबंधन के नेताओं की ओर से मोकामा के बंद पड़े कल कारखानों और टाल में खेती की दुर्दशा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया। उन्होंने भरोसा जताया बिहार में दोनों सीटों मोकामा और गोपालगंज में महागठबंधन प्रत्याशी की जीत होगी।

एक अनुमान के मुताबिक मोकामा में करीब एक लाख भूमिहार मतदाता हैं। ऐसे में श्रीबाबू की जयंती के बहाने दोनों प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों ने इस जाति के मतदाताओं पर छाप छोड़ने के लिए जयंती को काफी भव्य तरीके से आयोजित किया। मोकामा में 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इसमें पूर्व विधायक और जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राजद प्रत्याशी हैं जबकि बाहुबली ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

Suggested News