बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में एक बार फिर चोरों ने मचाया तांडव, किसान के घर से की 20 लाख के गहने-नगद की चोरी, परिजनों में मचा हड़कंप

पटना में एक बार फिर चोरों ने मचाया तांडव, किसान के घर से की 20 लाख के गहने-नगद की चोरी, परिजनों में मचा हड़कंप

PATNA: राजधानी पटना में एक बार फिर चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने किसान के घर से बीस लाख के गहनें सहित लाखों नगद लेकर फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, मामला, फतुहा थाना क्षेत्र के नत्थोपुर का है। जहां बीती रात अमन जी के मकान में चोरों ने बड़ी चोरी करते हुए करीब 20 लाख रुपए के गहने सहित लगभग ढाई लाख रुपए नगद की चोरी कर फरार हो गए।  चोरी की घटना से पुलिस की पेट्रोलिंग गस्ती पर सवाल उठना शुरू हो गया है।

घर के सदस्यों ने बताया कि घर के सारे सदस्य रात होने की वजह से सोए हुए थे और चोर उसी का फायदा उठाते हुए करीब 20 लाख की चोरी और ढाई लाख रुपए नगद की चोरी कर फरार हो गए। घर के सदस्यों ने बताया कि लगभग सात लाख रुपये के गहने गिफ्ट के तौर पर मिला था और हाल में ही बेटे की शादी भी की थी। उसके गहने और खरीदा हुआ गहना सभी गहने चोर लेकर फरार हो गए।

वहीं चोरी के बारे में घर के सदस्यों को तब पता चला जब सुबह में हुई। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही खुशरूपुर थाना क्षेत्र में एसपीजी कमांडो के घर में डकैतों ने डकैती की बड़ी घटना को अंजाम देते हुए करीब 16 लाख सहित एक लाख रुपये नगद की डकैती कर ली। अभी वह मामला सुलझा भी नहीं की चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाला है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इन दोनों मामलों के जो भी आरोपी है वह कब तक पुलिस की पकड़ में आते है।

Suggested News