बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में कभी बहती थी कांग्रेस की बयार, भाजपा ने किया सूपड़ा साफ, 40 साल बाद फिर ठोकने पहुंचे ताल

महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में कभी बहती थी कांग्रेस की बयार, भाजपा ने किया सूपड़ा साफ, 40 साल बाद फिर ठोकने पहुंचे ताल

PATNA: देश में लोकसभा चुनाव को देखते हुए सियासी गलियारों में हलचल तेज है। बिहार में 40 सीटों पर महागठबंधन और एनडीए के बीच सीटों का बंटवारा भी हो गया है। एनडीए और महागठबंधन 40 सीटों को लेकर मंथन शुरू कर दी है। वहीं 40 सीटों में से आज हम बिहार की महाराजगंज लोकसभा सीट की बात करने जा रहे हैं। इस सीट का इतिहास और समीकरण की आज चर्चा करेंगे। मालूम हो कि, प्रदेश की सभी 40 लोकसभा सीटों में महाराजगंज सीट का अलग ही एतिहासिक और राजनीतिक है। बिहार का 'चित्तौड़गढ़' कही जाने वाली महाराजगंज लोकसभा सीट पर राजपूतों की तादाद काफी है। 

40 साल बाद मैदान में उतर रही कांग्रेस 

वहीं इस सीट को राजपूत मतदाताओं को विनिंग फ़ैक्टर के तौर पर देखा जाता है। यहां के सियासी इतिहास पर नज़र डालें तो, इस सीट से ज़्यादातर राजपूत उम्मीदवारों ने ही जीत का परचम लहराया है। दरअसल, सारण जिले की चार एवं सीवान जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों से मिलकर बने महाराजगंज लोकसभा सीट महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद इस बार कांग्रेस के खाते में है। कांग्रेस करीब 40 साल बाद महाराजगंज से चुनाव लड़ने जा रही है। एक समय था जब महारागंज में कांग्रेस की बयार बहती थी। वहीं यहां से आखिरी बार 1984 में कांग्रेस ने विजयी पताका लहराई थी।

कभी बहती थी कांग्रेस की बयार

महाराजगंज लोकसभा सीट पर हुए अब तक के चुनावों में कांग्रेस ने पांच बार जीत हासिल की है। जिसमें 1957 में महेंद्र सिंह,1962 में कृष्णकांत सिंह,1967 में मृत्युंजय प्रसाद, एवं 1980,1984 में कृष्ण प्रताप सिंह कांग्रेस से सांसद निर्वाचित हुए हैं। वहीं चार दशकों बाद फिर से महाराजगंज के चुनावी रण में उतरी कांग्रेस के लिए अपने खोए हुए साम्राज्य को प्राप्त करना आसान नहीं होगा। कांग्रेस को यहां भाजपा के उम्मीदवार एवं वर्तमान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से कड़ी चुनौती मिलेगी।  साल 2014 एंव 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल महाराजगंज लोकसभा से विजयी रहे हैं। भाजपा ने एक बार फिर से सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार बनाया है। अब देखना दिलचस्प होगा की महाराजगंज लोकसभा सीट से जनता भाजपा के सिर जीत की हैट्रिक का ताज पहनाती है या चार दशकों बाद फिर से महाराजगंज लोकसभा सीट पर वापसी करने वाली कांग्रेस पर विश्वास जताती है।

मतदाता लगातार कर रहे जिला का दर्जा देने की मांग

बता दें कि, देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने साल 1989 में महाराजगंज लोकसभा सीट से ही रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी। राजपूतों के अलावा इस लोकसभा सीट पर भूमिहार, यादव और ब्राह्मण मतदाताओं का भी दबदबा रहा है। गौरतलब हो कि इस लोकसभा सीट में सीवान जिले की दो विधानसभा सीट और सारण ज़िले की 4 विधानसभा सीट को शामिल किया गया है। सिवान जिले के गोरयाकोठी सीट और महाराजगंज सीट, तो वहीं सारण जिले के मांझी, एकमा, बनियापुर और तरैया महाराजगंज को महाराजगंज लोकसभा सीट में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं की मांग है कि इस क्षेत्र को ज़िले का दर्ज दिया जाए।

कौन होगा कांग्रेस का उम्मीदवार

वहीं महाराजगंज सीट से चुनाव लड़ने के लिए कई दिग्गज पटना और दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। कई दिग्गज यहां से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। चुंकि महागठबंधन के सीट बंटवारे में यह सीट कांग्रेस के खाते में  गई है तो यह देखना दिलचप्स होगा कि कांग्रेस यहां से किसे अपना उम्मीदवार बनाती हैं। फिलहाल इस सीट पर उम्मीदवार को लेकर रोमांच बना हुआ है। कांग्रेस 40 साल के बाद यहां जीत की उम्मीद से मैदान में उतरेगी।   

महाराजगंज (बिहार) सांसदों की सूची

1957: महेंद्र नाथ सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1962: नागेंद्र नाथ सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1980: कृष्ण प्रताप सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंदिरा)

1984: कृष्ण प्रताप सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

1989: चंद्र शेखर, जनता दल

1989: राम बहादुर सिंह, जनता दल

1991: गिरिजा देवी, जनता दल

1996: राम बहादुर सिंह, समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय)

1998: प्रभुनाथ सिंह, जनता दल (यूनाइटेड)

1999: प्रभुनाथ सिंह, जनता दल (यूनाइटेड)

2004: प्रभुनाथ सिंह, जनता दल (यूनाइटेड)

2009: उमा शंकर सिंह, राष्ट्रीय जनता दल

2013: प्रभुनाथ सिंह, राष्ट्रीय जनता दल (उप चुनाव)

2014: जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भारतीय जनता पार्टी

2019: जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भारतीय जनता पार्टी

Suggested News