बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डेढ़ साल की मृत बकरी की हो गई हत्या, शव को लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गई महिला

डेढ़ साल की मृत बकरी की हो गई हत्या, शव को लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गई महिला

DEHRI ON SONE : एक अजीबोगरीब खबर रोहतास जिला के काराकाट से हैं। जहां कंचन देवी नामक एक महिला अपने मृत बकरी को लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गई। अशोक चंद्रवंशी की पत्नी कंचन देवी का आरोप है कि काराकाट थाना क्षेत्र के गोरारी में उसके पड़ोसी ने आपसी विवाद में उसके परिवार के साथ मारपीट की। इस दौरान उसकी बकरी की पत्थर से मारकर हत्या कर दी गयी। आरोप है कि वह अपने मृत बकरी को लेकर पहले काराकाट थाना पहुंची। जहां से उसे भगा दिया गया। अंत में न्याय की गुहार लगाते हुए महिला ने अपने बकरी को लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गई। जहां थोड़ी देर के लिए अजीबोगरीब स्थिति हो गई। 

एसपी ने पीड़ित महिला की बातों को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला ने बताया कि मनीष ठाकुर नामक उसके पड़ोसी आये दिन उसके साथ विवाद करता रहता है। उनकी बेटी के साथ भी बदतमीजी की गई। वही लाठी-डंडों से उसका भी सिर फोड़ दिया गया। बाद में छत पर से बड़ा ईट फेंक कर उसकी बकरी को मारा गया। जिससे उसकी डेढ़ साल की बकरी की मौत हो गई। वह अपने मृत बकरी को लेकर थाने पहुंची, महिला का कहना है कि उसकी बकरी की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। जिसके लिए वे दोषी को सजा दिलाना चाहती हैं। 

चूंकी एसपी आशीष भारती ने पूरे मामले पर कार्रवाई के निर्देश तो दे दिए। फिलहाल में कैमरे के सामने मामले को लेकर कुछ नहीं बताया। लेकिन ऑफ कैमरा उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Suggested News