बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

किशनगंज में 11 सौ रूपये में बिका मुर्गी का एक अंडा, वजह जानकार आप दंग रह जायेंगे

किशनगंज में 11 सौ रूपये में बिका मुर्गी का एक अंडा, वजह जानकार आप दंग रह जायेंगे

KISHANGANJ : जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल यहां मुर्गी का एक अंडा 11 सौ रूपये में बिका है। सुनकर आप यकीन नही करेंगे कि मुर्गी के एक अण्डे की कीमत 1100 रुपया हो सकता है। लेकिन यह पूरी तरह सच है। आज जुम्मा  यानि शुक्रवार के दिन मुर्गी का एक अंडा 1100 रुपया में बिका है। 

पूरा मामला किशनगंज जिला के नगर परिषद क्षेत्र वार्ड नं 09 फरिंगोड़ा का है। जहाँ आज शुक्रवार यानी जुम्मा के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग जुमे की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में पहुँचे थे। इसी बीच किसी ने मस्जिद में मुर्गी का अंडा दिखा। तुरंत मस्जिद के मौलबी साहब को इसका पता चला।

नमाज से पहले अल्लाह का नाम लेकर उस अण्डे की कीमत लगा और लोगों ने अल्लाह की मोहब्बत में 10 से 100, 200, 500, 600 फिर 1100 तक उस अण्डे की कीमत लगा दिया गया। आखिर में एक व्यक्ति ने मस्जिद में दिए हुए उस अण्डे को 1100 रुपए में खरीद लिया। अंडे की कीमत को लेकर इलाके में अलग अलग चर्चा की जा रही है। 

किशनगंज से साजिद हुसैन की रिपोर्ट 

Suggested News