बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चोर ने दी चुनौती : मुझे पकड़ लिया तो दूंगा एक लाख का इनाम, पुलिस परेशान

चोर ने दी चुनौती : मुझे पकड़ लिया तो दूंगा एक लाख का इनाम, पुलिस परेशान

BANKA : अब तक पुलिस अपराधियों को पकड़ने पर इनाम देने की घोषणा करती थी, लेकिन बांका जिले में इसकी ठीक उल्टा हुआ है। यहां एक चोर ने ही पुलिस को चुनौती दी है कि वह उसे पकड़ लेंगे को एक लाख का इनाम दूंगा। चोर की अनोखी चुनौती अब इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

मामला बाराहाट से जुड़ा है, जहां स्थित पंचायत सरकार भवन में दो दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने ढाई लाख का सामान चोरी कर ली थी। लेकिन चोरी की घटना से ज्यादा चर्चा चोरों द्वारा दीवार पर लिखी गयी बातों की हो रही है। चोरी के बाद भागने के दौरान चोरों ने  दीवार पर पकड़ने वालों को एक लाख इनाम देने की बात लिखकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। मामले में पुलिस अब तक एक भी चोर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 

बाराहाट बीडीओ ने संज्ञान लेते हुए पंचायत सचिव को प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया, जिसके बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ बाराहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बता दें कि बाराहाट प्रखंड के विभिन्न कार्यालय में चोरी की घटना हो रही है। बाराहाट थानाध्यक्ष शंकर दयाल प्रभाकर ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Create New Tag

Suggested News