बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विश्व का एक ऐसा वृक्ष, जो सिर्फ पैसों से है हरा-भरा

विश्व का एक ऐसा वृक्ष, जो सिर्फ पैसों से है हरा-भरा

NEWS4NATION DESK : जब कभी पैसे को लेकर किसी को गुस्सा आता है तो उनके मुंह से करते सुना जाता है कि पैसे क्या पेड़ पर उगते है। लेकिन कहा जाए कि हां ऐसा होता है तो सहसा आपको विश्वास नहीं होगा, लेकिन दुनिया में एक देश में अचंभित करने वाला एक ऐसा पेड़ है। ब्रिटेन में एक ऐसा पेड़ है जो सिक्कों से भरा हुआ है। 

ONE-OF-THE-WORLDS-TREES-WHICH-IS-JUST-MONEY-GREEN2.jpg

बताया जाता है कि यह पेड़ करीब 1700 साल पुराना है। इस पुराने पेड़ पर हजारों की संख्या में सिक्के लगे हुए हैं। दरअसल इस वृक्ष को लेकर बहुत सारी अलग-अलग धारणाएं और मान्यताएं हैं। कई लोगों का मानना है कि वृक्ष में ऐसे सिक्के लगाने से मुराद पूरी होती है और सुख-समृद्धि आती है। वहीं कई लोगों का ये भी विश्वास है कि इस वृक्ष में किसी डिवाइन पावर का वास है। इन्हीं वजहों के चलते लोग इस पेड़ पर सिक्कों लगाते हैं। क्रिसमस के मौके पर यहां मिठाइयां और गिफ्ट्स भी रखे जाते हैं और प्रेमी जोड़े रिश्तों में मिठास के लिए भी सिक्के लगाते हैं। इस पेड़ पर सिर्फ ब्रिटेने के लोग ही पैसै नहीं लगाते हैं। इस वृक्ष पर पैसा लगाने वाले लोगों में हजारों विदेशी सैलानी भी शामिल हैं। 

ONE-OF-THE-WORLDS-TREES-WHICH-IS-JUST-MONEY-GREEN3.jpg

खास बात ये है कि यहां सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं दुनियाभर के अलग-अलग देशों के सिक्के लगे हुए हैं। जिस जगह पर ये पेड़ है वो जगह अब एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है। और अब इस पेड़ की एक अलग ही पहचान बना चुकी है। और अब अब इस वृक्ष को पैसो वाला पेड़ के नाम से जाना जाता है। पेड़ को देखने से ऐसा लगता है कि इस वृक्ष से पैसे वास्तव में उग रहे हैं। आपको ये भी जानकर हैरानी होगी कि वहां रह रहे स्थानीय लोगों का मानना है कि इस वृक्ष पर भूत-प्रेत का साया है जिसकी वजह से वृक्ष पर इतने सिक्के लगने के बाद भी न तो पेड़ गिरा है अब तक और ना हीं ये पेड़ सूखा है।

 

Suggested News